PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

एन.आर.आईज़. की सुविधा के लिए हर जि़ले में लगाए जाएंगे नोडल अफ़सर: कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल,

NODAL OFFICERS TO BE APPOINTED IN EVERY DISTRICT FOR FACILITATION OF NRIs: KULDEEP SINGH DHALIWAL

विदेशों में बसने वाले पंजाबियों से सम्बन्धित मामलों के समयबद्ध निपटारे के लिए अमृतसर, पटियाला, लुधियाना और बठिंडा में स्थापित की जाएंगी स्पैशल अदालतें: एन.आर.आई. मामला मंत्री

PTB Big News चंडीगढ़ : एन.आर.आई. मामलों मंत्री पंजाब स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज यहाँ बताया कि विदेशों में प्रवास कर चुके पंजाबियों की शिकायतों के निवारण के लिए राज्य के सभी जि़लों में नोडल अफ़सर नियुक्त किए जाएंगे, जो निजी तौर पर एन.आर.आईज़. की सुविधा के लिए प्रशासन के साथ तालमेल करेंगे। प्रवासी भारतीय मामले विभाग के अधिकारियों और एन.आर.आई. आयोग के सदस्यों के साथ एक अहम बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने हिदायत की कि नोडल अफसरों की तैनाती पूरे पारदर्शी ढंग से की जाए और सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नर नियमित रूप से नोडल अफसरों की कारगुज़ारी संबंधी समीक्षा बैठक करेंगे।

स. धालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेशों में बसने वाले पंजाबियों के मसलों के समाधान के लिए पूरी संजीदगी के साथ काम कर रही है और उनके द्वारा विभाग के विशेष मुख्य सचिव को इस सम्बन्धी आवश्यक हिदायतें जारी की जा चुकी हैं। स. धालीवाल ने कहा कि विदेशों में बसने वाले पंजाबियों से सम्बन्धित मामलों के समयबद्ध निपटारे के लिए अमृतसर, पटियाला, लुधियाना और बठिंडा में स्पैशल अदालतें स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्धी कार्यवाही शुरू करने के लिए विभागीय अधिकारियों को हिदायत की जा चुकी है और जल्द से जल्द इस सम्बन्धी ज़मीनी स्तर पर कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।

कैबिनेट मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि नोडल अफसरों के अलावा राज्य सरकार द्वारा विदेशों में बसने वाले पंजाबियों की केंद्र सरकार और दूतावास से सम्बन्धित मुश्किलों के समाधान के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ज़रूरत पडऩे पर वह स्वयं केंद्र सरकार से बातचीत करेंगे, जिससे एन.आर.आईज़. को अपने देश वापस लौटने पर उनको किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाने वाले एन.आर.आईज़ का पंजाब सरकार द्वारा सम्मान भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विदेशों में बसने वाले सभी पंजाबियों का हरेक गाँव से क्रमवार विवरण एकत्र करने के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के साथ तालमेल किया जाएगा।

स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने समूह एन.आर.आईज़. को भी आह्वान किया कि अपने-अपने पैतृक गाँवों में सामाजिक एवं सतत विकास के लिए आगे आएँ, जिससे राज्य में आवश्यक सुधारों को अमली जामा पहनाया जा सके। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पूरे पारदर्शी ढंग से राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए पूरा ज़ोर लगा देगी।