PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सहित 9 कांग्रेसियों पर दर्ज हुई FIR, जाने पूरा मामला,

FIR lodged against 9 Congressmen including Vikramaditya son of former Himachal Pradesh Chief Minister Virbhadra Singh know the whole matter

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस ने विधायक विक्रमादित्‍य सिंह और युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर समेत सहित अन्‍य नेताओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। यह FIR शिमला में मंगलवार को रिज मैदान पर तिरंगा यात्रा निकालने पर दर्ज की गई। शिमला के सदर थाने में पुलिस ने केस दर्ज किया है। इन नेताओं पर धारा-144 तोड़ने और नारेबाजी करने का आरोप है। इन सभी के खिलाफ 40/2022 u/s 143,188 IPC की धारा के तहत कार्रवाई की गई है।

दरअसल, पूरा मामला खालिस्तानी आतंकी संगठन एसजेफ की धमकी से जुड़ा है। संगठन के नेता पुन्नू की ओर से विक्रमादित्य सिंह को धमकी दी गई थी कि वह 29 मार्च को शिमला में खालिस्तान का झंडा फहराएंगे। जवाब में विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को शिमला के रिज मैदान पर तिरंगा यात्रा निकाली। उनके साथ कांग्रेस नेता यदोपति ठाकुर, समेत युवा कांग्रेस के वर्कर मौजूद थे। इस दौरान सीटीओ के पास पुलिस ने सभी को रोका था। लेकिन आरोपी नहीं रुके और रिज मैदान पर नारेबाजी की और तिरंगा फहराया।

शिमला पुलिस की तरफ से अब हिमाचल के पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह के बेटे और शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिह, युवा कांग्रेस नेता यदोपति ठाकुर, छत्तर सिंह, राहुल मेहरा, वीरेंद्र बंशु, अमित ठाकुर, राहुल चाहौन, दिनेश चोपड़ा, दीपक खुराना और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तिरंगा यात्रा निकालने पर केस दर्ज होने के बाद कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि तिरंगा फहराने पर हमारे ऊपर केस दर्ज हुआ है। लेकिन कोई बात नहीं, हम तिरंगे के सम्मान के लिए भुगत लेंगे।