PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

हिमाचल में सीएम अरविंद केजरीवाल के आगमन से पहले विरोध, हिरासत में लिए गए हिंदु जागरण मंच के कार्यकर्ता,

Protest before the arrival of CM Arvind Kejriwal in Himachal, Hindu Jagran Manch workers detained

PTB Big News हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी शंखनाद करने जा रही है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान मंडी पहुंच गए हैं. मंडी की कांगणी धार में इनका हैलिकॉप्टर लैंड हुआ है. अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान मंडी के विक्टोरिया ब्रिज से रोड शो शुरू करेंगे और मंडी के सेरी मंच में जनसभा को भी संबोधित करेंगे. हालांकि, रोड शो में फेरबदल हुआ है. पहले 11 बजे का कार्यक्रम था, जिसे बदल कर 12.50 कर दिया गया है.

केजरीवाल का मंडी में विरोध कर रहे हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, इस दौरान प्रदर्शनकारी पुलिस से भी उलझ गए. दरअसल, हिंदू जागरण मंच ने केजरीवाल का विरोध करने का ऐलान किया है. मंच ने द कश्‍मीर फाइल्‍स फ‍िल्‍म को टैक्‍स फ्री न करने व यू ट्यूब पर डाल देने के बयान पर केजरीवाल के विरोध का ऐलान किया है. इसी कारण मंच के कार्यकर्ता हैलिपेड के पास पहुंचे थे. इस दौरान पुलिस से हल्की धुक्का मुक्की भी हुई है. इससे पहले, केजरीवाल गो बैक के नारे भी लगाए हैं. साथ मंच के वर्करों का आरोप है कि केजरीवाल खालिस्तानी समर्थकों को सपोर्ट कर रहे हैं.

मंडी में रोड शो में व्‍यवस्‍था को लेकर तैनात हिमाचल प्रदेश पुलिस टीम ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और बस में सदर थाना मंडी पहुंचाया और यहां आगामी कार्रवाई की जाएगी. आप का रोड शो विक्टोरिया पुल से शुरू होगा और समखेतर, मोती बाजार व चौहाटा होता हुआ रोड शो सेरी मंच पहुंचेगा. केजरीवाल व भगवंत मान टैंपों में विक्टोरिया पुल से सेरी मंच तक आएंगे.