PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

10 घंटे के अंदर पंजाब में 2 युवकाें की हत्या से फैली सनसनी, पहले हुआ था कबड्डी खिलाडी का मर्डर, 

double murder in patiala two youths murdered in patiala with in 10 hours

PTB Crime न्यूज़ पटियाला : पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद हत्या की वारदातें लगातार जारी है / 2 दिन पहले गुरदासपुर में 4 लाेगाें के मर्डर के बाद पटियाला में 10 घंटे के अंदर ही 2 विभिन्न इलाकों में कत्ल हो गए / पंजाबी यूनिवर्सिटी के सामने प्रोफेसर कालोनी इलाके में एक युवक को गोलियां मार कर मौत के घात उतार दिया गया /

पहला कत्ल जहां 32 साल के धर्मेंद्र सिंह जोकि एक कबड्डी खिलाडी था का हुआ वहीं अब दूसरी वारदात श्री काली माता मंदिर के नजदीक आज सुबह यानि बुधवार करीब 5 बजे होने से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है / बताया जा रहा है कि 19 साल के एक युवक को चाकू मारकर कत्ल कर दिया गया है / नवरात्र के चलते श्री काली माता मंदिर के नजदीक काफी भीड़ रहती है /

इसके बावजूद आरोपियों ने कत्ल की वारदात को अंजाम दिया और भाग खड़े हुए / इस मामले में पुलिस जांच कर रही है / आपको यह भी बता दें कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की हालत काफी नाजुक हाे चुकी है / कुछ दिन पहले लुधियाना में भी कांग्रेस के एक वार्ड प्रधान की अकाली समर्थकाें ने गाेलियां मारकर हत्या कर दी थी / इसकाे लेकर पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजाेत सिंह सिद्दू ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा था /