PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

पंजाब में एक और BJP नेता पर दर्ज हुई FIR, जाने पूरा मामला,

naveen jindal punjab police registered case against delhi bjp leader tweet arvind kejriwal

PTB Big Political चंडीगढ़ : पंजाब में पुलिस ने दिल्ली भाजपा के एक और नेता पर केस दर्ज किया है / दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता नवीन जिंदल के खिलाफ IT एक्ट समेत कई धाराओं में FIR हुई है / नवीन जिंदल पर आरोप है कि उन्होंने ट्विटर पर एक एडिटेड वीडियो शेयर किया, जोकि केजरीवाल के टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू का हिस्सा है, जिसके जरिए जिंदल दावा कर रहे हैं कि केजरीवाल पंजाब में खुद, सीएम और मंत्रियों के रिश्वत लेने की बात कबूल कर रहे हैं /

केस दर्ज होने के बाद नवीन जिंदल ने लिखा कि आखिरकार इनका सच बाहर आ ही गया, हालांकि आम आदमी पार्टी का कहना है कि केजरीवाल इसमें पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म होने की बात कह रहे हैं / केस दर्ज होने के बाद नवीन जिंदल ने कहा कि यह फर्जी मुकदमा है / उन्हें पंजाब मिल गया तो पुलिस का दुरुपयोग कर रहे हैं / जिंदल ने कहा कि वह ऐसे मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं और रोज ऐसे ही पोल खोलते रहेंगे /

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि भाजपा नेता पर पंजाब पुलिस ने एक और केस दर्ज कर दिया है / अगर ऐसे राजनीतिक बयानों पर FIR की जाती तो अरविंद केजरीवाल कभी राजनीति में नहीं आ पाते / उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस को अरविंद केजरीवाल का तोता बनाने की साजिश ज्यादा दिन नहीं चल पाएगी /

इससे पहले मोहाली के साइबर क्राइम पुलिस थाने में दिल्ली भाजपा नेता तेजिंदरपाल सिंह बग्गा और प्रीति गांधी पर केस दर्ज हो चुका है / इनके खिलाफ भी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ गलत पोस्ट करने के आरोप लगाए गए हैं / बग्गा ने इस केस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नवीन जिंदल वही नेता हैं, जिन्होंने केजरीवाल के 11 करोड़ के स्विमिंग पूल प्लान को बेनकाब किया था /

Latest News