PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

Ukraine Russia War के 44 दिन बाद रूस ने मानी बात, जाने क्या?

russia ukraine war live updates bucha massacre vladimir putin volodymyr zelensky

PTB Big न्यूज़ यूक्रेन : रूसी हमले के बाद से यूक्रेन के हालात बदतर होते जा रहे हैं / इनकी जंग 44वें दिन में पहुंच गई है और नतीजा सिफर है / इस बीच यू्क्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि बोरोड्यांका शहर के हालात बहुत खराब हैं / यहां बूचा से बुरी स्थिति है / वहीं युद्ध अपराधों के आरोपी रूस को संयुक्त राष्ट्र ने मानवाधिकार परिषद ने बाहर कर दिया है /

इस दौरान हुई वोटिंग में 93 देशों ने रूस के विरोध में मतदान किया, तो भारत समेत 58 देश मतदान से दूर रहे / रूसी मीडिया मेडुजा की ओर से बूचा नरसंहार का वीडियो जारी किया गया है / इसमें मरे हुए लोगों को दिखाया गया है / यह वीडियो 23 से 30 मार्च के बीच का है, जिसे ड्रोन के द्वारा बनाया गया / इसमें शव और रूसी सैन्य उपकरण देखे जा सकते हैं /

यूक्रेन का सूमी पूरी तरह से रूसी कब्जे से मुक्त हो गया / सूमी ओब्लास्ट के गवर्नर ने फेसबुक पर बताया कि, यह क्षेत्र रूसी सेना से मुक्त हो गया है और यूक्रेन की सेना यहां दोबारा अपना कब्जा जमा चुकी है, हालांकि, कहीं-कहीं धमाकों की आवाज अभी भी आ रही है / यूक्रेन से छिड़ी जंग के बीच पहली बार रूस ने माना है कि, उसे काफी सैन्य नुकसान हुआ है /

रूस ने इस जंग को सबसे निराशाजनक माना है / क्रेमलिन प्रवक्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, हमें सैनिकों का बहुत नुकसान हुआ है / यह हमारे लिए बड़ी त्रासदी है / दरअसल, यूक्रेन में रूस को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है / उम्मीद से परे यूक्रेनी सेना से उसे कड़ा प्रतिरोध मिल रहा है / यूक्रेन के इरपिन शहर में तीन दिन का कर्फ्यू लगाया गया है /

इरपिन के मेयर की घोषणा के मुताबिक, आज रात नौ बजे से 11 अप्रैल सुबह नौ बजे तक कर्फ्यू रहेगा / इस दौरान शहर में किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा / रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का आज 44वां दिन है / इस बीच रूस के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि, बोरोड्यांका शहर के हालात बहुत खराब हैं / यहां बूचा से बुरी स्थिति है /