PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

सुबह – सुबह हुऐ सड़क हादसे में HRTC की बस खाई में लुढ़की, ड्राइवर-कंडक्टर समेत कई घायल,

In the early morning road accident HRTC bus rolled into a ditch many injured including driver-conductor

PTB Accident News शिमला : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बाद अब शिमला में बस हादसा हुआ है. शिमला में एचआरटीसी की बस हादसे का शिकार हुई है और सड़क से नीचे लुढ़की है. शुरुआती जानकारी में पता चला कि ड्राइवर-कंडक्टर को चोट लगी है. हादसे में कुल तीन लोग घायल हुए हैं. तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. जानकारी के अनुसार, समरहिल के साथ लगते चैली के समीप यह हादसा हुआ है. पुलिस मौके पर पहुंची है.

बताया गया है कि शिमला के चैली-धारकुफर रूट पर यह बस जा रही थी. इस दौरान वन विहार के पास हादसे का शिकार हो गई. बस में आधा दर्जन सवारी थी और अधिकतर लोग स्कूल टीचर थे. हादसे में सभी सवार सुरक्षित हैं. तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि पेड़ से अटकने की वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया है. वर्ना जानी नुकसान हो सकता था. फिलहाल, पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद जब सड़क बस से नीचे लुढ़की तो पेड़ से टकराई और रुक गई.

हादसे के दौरान मौके पर मौजूद एक शख्स  ने बताया कि साथ ही स्कूल के बच्चे भी बस में सफर करते हैं, लेकिन आज बस में ज्यादा लोग सवार नहीं थे.उन्होंने कहा कि बसों की हालत खस्ता है. शिमला ग्रामीण में खराब बसों को भेजा जाता है. एक महिला ने बताया कि बसों की हालत खराब है और लगातार हादसे हो रहे हैं. साथ ही हाल ही में रोड बना है और चालक भी तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हैं.