PTB News “शिक्षा” : गुरदासपुर में 4 वर्षीय मासूम के साथ हुए रेप के मामले में इंसाफ की मांग लेकर पुरे पंजाब के प्राइवेट स्कूल और कॉलेज एक साथ नज़र आ रहे हैं। जिसमें प्राइवेट स्कूलों और कॉलेजों ने ब्लैक डे के रूप में मनाया। इसके बारे में जानकारी देते हुए सीबीएसई एफिलिएटेड स्कूल्स एसोसिएशन (कासा) और कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ अनएडिड स्कूल्ज और कॉलेज ऑफ़ पंजाब के प्रतिनिधियों ने कहा कि हम सब उस मासूम बच्ची और स्कूल प्रबंधक के साथ हैं।
जब तक दोनों को इन्साफ और इस घिनौनी घटना को अंजाम देने वाले को कड़ी सज़ा नहीं मिलती संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस केस में इन्साफ बहुत जरूरी है तभी इस प्रकार के हो रहे अपराधों को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि गुरदासपुर में एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती करीब 4 वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस को गंभीरता से जाँच कर आरोपियों का पता लगाना चाहिए। साथ ही पुलिस द्वारा पर्चा दर्ज कर गिरफ्तार किये गए स्कूल के चेयरमैन और एक प्रबंधक को भी इन्साफ मिलना चाहिए जोकि निर्दोष हैं।
कासा और कॉन्फ़ेडरेशन के अध्यक्ष अनिल चोपड़ा, उपाध्यक्ष जोधराज गुप्ता, पॉलिटेक्निक कॉलेजों के अध्यक्ष विपिन शर्मा, नर्सिंग कॉलेजों के अध्यक्ष संजीव चोपड़ा, कासा मेंबर्स नरोत्तम सिंह, डॉ.अनूप बोरी, तलविंदर सिंह राजू, संजीव मड़िया, मनिंदरजीत सिंह, गुरदीप, परवीन बेरी, विजय मैनी, राजेश मेयर,आदि ने कहा कि बच्चों और उनके अभिभावकों का स्कूल के साथ परिवार का रिश्ता होता है और हम सब उसे बनाये रखने के लिए हर संभव प्रयास करेगें।
साथ ही उन्होंने पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस मामले गंभीरता से लेने की अपील की और जिनसे में यह घिनौनी घटना को अंजाम दिया है उसे फांसी की सज़ा दिलाने के लिए कहा तांकि भविष्य में इस प्रकार के अपराध को रोका जा सके। साथ ही इस केस भी गिरफ्तार चेयरमैन और स्कूल प्रबंधक के साथ इन्साफ करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक सही अपराधी को पकड़ उन्हें सज़ा और स्कूल चेयरमैन पर हुई एफआईआर को रद्द नहीं किया जाता हम सब मिलकर संघर्ष करते रहेंगे।





































