PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

ट्रेन चपेट में आने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख,

Tragic death of 6 people due to train hit Chief Minister expressed grief

PTB Shocking News आंध्र प्रदेश : आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में सोमवार रात एक ट्रेन की चपेट में आने से 6 यात्रियों की मौत हो गई। इसकी जानकारी पुलिस द्वारा दी गई। ये हादसा जी सिगदम मंडल के बथुवा गांव के पास हुआ। बेंगलुरु-गुवाहाटी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे कुछ यात्री तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन के रुकने के बाद नीचे उतर गए। इसी दौरान दूसरे ट्रैक से गुजर रही एक अन्य ट्रेन ने उन्हें कुचल दिया।

भुवनेश्वर-मुंबई कोणार्क एक्सप्रेस की चपेट में आने से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य घायल हो गए। श्रीकाकुलम के जिला कलेक्टर ने स्थानीय अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त किया और अधिकारियों से घायलों का उपचार सुनिश्चित करने और मृतक व्यक्तियों के परिवारों को हर संभव मदद देने को कहा है।

Latest News