PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

फिर हुआ न्यूयॉर्क में दो सिखों पर घातक हमला, पगड़ी उतारी, डंडे से पीटा,

there was a deadly attack on two Sikhs in New York took off the turban beat him with a stick

PTB Big News न्यूयॉर्क : न्यूयॉर्क में क्वींस के रिचमंड हिल इलाके में दो सिखों पर घातक हमला हुआ है। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग हेट क्राइम टास्क फोर्स के अनुसार, हमले में दो लोग शामिल थे, जिसमें एक को गिरफ्तार कर लिया गया और दूसरे की तलाश जारी है। बता दें, एक हफ्ते के अंदर यह इस प्रकार की दूसरी घटना है। इससे पहले एक बुजुर्ग सिख पर भी इसी तरह बेरहमी से हमला किया गया था। हमलावरों ने दोनों सिखों को उसी इलाके में लूटा, जहां 72 वर्षीय निर्मल सिंह पर अकारण हमला किया गया था।

न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने हमले की निंदा करते हुए इसे निंदनीय” करार दिया और कहा कि वे उस पुलिस के संपर्क में हैं जो इस घटना की जांच कर रही है। भारत के महावाणिज्य दूतावास ने ट्वीट कर लिखा, न्यूयॉर्क के रिचमंड हिल्स में आज दो सिख सज्जनों पर हमला निंदनीय है। हमने मामले में स्थानीय अधिकारियों और न्यूयॉर्क शहर के पुलिस विभाग से संपर्क किया है। पता चला है कि पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। हम कम्युनिटी सदस्यों के संपर्क में हैं। पीड़ितों को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दो संदिग्धों ने पुरुषों को डंडे से मारा और उनकी पगड़ी उतार दी। विडंबना यह है कि यह हमला सिख संगठनों द्वारा न्यूयॉर्क में एकजुटता रैली आयोजित करने के लगभग 24 घंटे बाद हुआ। एकजुटता रैली में क्रूर हमले में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हमले का मुख्य उद्देश्य डकैती थी।