PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

पंजाब के फिरोजपुर में खेत में गए आप कार्यकर्ता की हत्या, कांग्रेस सरपंच के भतीजे पर आरोप,

punjab aap worker murdered in ferojpur allegations on congress sarpanch

PTB Big न्यूज़ फिरोजपुर : मक्खू के गांव मस्तेवाला में मंगलवार दोपहर को पुरानी रंजिश में गांव के ही 34 वर्षीय दलजीत सिंह की सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता था। एक कांग्रेस पर सरपंच पर उसकी हत्या का आरोप स्वजनों ने लगाया है। गौरतलब है कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बने 27 दिन बीत चुके हैं। इस दौरान 27 लोगों की हत्या हो चुकी है।

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही जीरा के आप विधायक नरेश कटारिया जीरा के अस्पताल पहुंचे और परिवार को इंसाफ दिलाने की बात कही। दलजीत सिंह के भाई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर को वह अपने भाई दलजीत सिंह के साथ बाइक पर गेहूं की कटाई देखने खेतों में जा रहा था। रास्ते में पहले से ही एक कांग्रेस सरपंच भतीजा और उसके साथी घात लगाए बैठे थे। हमलावरों ने उनको रास्ते में घेर लिया। हमलावर ने भाई दलजीत पर पिस्तौल से गोलियां चलानी शुरू कर दी। दो गोलियां दलजीत के सिर में लगीं।

गुरप्रीत ने कहा कि वह अपनी जान बचाने के लिए गांव की तरफ भागा और शोर मचाने पर गांव वाले इकट्ठा हो गए। जब तक लोगों ने आकर देखा, तब तक दलजीत की मौत हो चुकी थी। डीएसपी संदीप सिंह मंड भी मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दलजीत सिंह के शव को जीरा के सिविल अस्पताल में लाया गया। पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक दलजीत सिंह और सरपंच के भतीजे में पहले से ही रंजिश थी। इस कारण दोनों पक्षों पर पहले भी लड़ाई-झगड़े के क्रास मामले दर्ज हो चुके हैं। मृतक दलजीत की मां के मुताबिक कुछ दिन पहले भी आरोपितों ने उसके बेटे से झगड़ा किया था उन्होंने पुलिस को शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उधर, दूसरे पक्ष के लोग घटना के बाद से फरार हैं। सिविल अस्पताल, जीरा पहुंचे आप विधायक नरेश कटारिया ने कहा कि हत्या करने वालों पर कार्रवाई जरूर होगी।