PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

पंजाब से बड़ी ख़बर, इस प्रसिद्ध स्कूल में अचानक लगी भयंकर आग, मचा हड़कंप,

punjab amritsar breaking news Fire breaks out at Chief Khalsa Diwan School in Amritsar

PTB Shocking न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां के अधीन पड़ते चीफ खालसा दीवान स्कूल में आज यानि बुधवार की दोपहर को स्कूल के एक हिस्से में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया /

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया रहा है कि एसी के कंप्रेशर में धमाका होने से आग लगी है / घटना के समय स्कूल लगा हुआ था और बच्चे कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे / कंप्रेसर से धुआं और आग की लपटें निकलते देख स्कूल में अफरा-तफरी मच गई /

स्कूल प्रबंधन ने जिस हिस्से में आग लगी वहां से किसी तरह बच्चों से सुरक्षित बाहर निकाला / घटना के बाद कुछ क्लासों को छुट्टी कर दी गई / स्कूल प्रबंधन ने पहले अग्निशमन यंत्रों से अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया /

वहीं दमकल विभाग को भी घटना के बारे में जैसे ही जानकारी मिली, चंद मिनटों में ही दमकल विभाग के कार्यालय की 2 गाड़ियां स्कूल के भीतर आग पर काबू पाने के लिए पहुंच गई / लगभग 20 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया / फ़िलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की कोई ख़बर नहीं है /

Latest News