PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब मुख्यमंत्री ने असमंजस किया दूर, 2 केवी के डिफाल्टरों को दी राहत, लेकिन बाकियों को नहीं, आदेश आज से लागू, जाने पूरा मामला,

relief defaulters 2 kv the connection will not be cut scissors will run on the rest of the wires Chandigarh Punjab

PTB Big Political चंडीगढ़ : फ्री बिजली देने के एलान के बाद पावरकाॅम डिफाल्टरों पर सख्त एक्शन लेने जा रहा है। अब धड़ाधड़ बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे और 100 करोड़ से अधिक की रिकवरी को कम समय में निपटाने की कोशिश रहेगी। सख्ती के बीच पावरकाॅम ने जिले में एक लाख से अधिक 2 किलोवाट के डिफाल्टर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है, क्योंकि सरकार ने आदेश जारी किए है कि 31 दिसंबर तक 2 किलोवाट के सभी उपभोक्ताओं का बकाया माफ कर दिया जाए।

इसके बाद पावरकाॅम ने इन्हें एक्शन लिस्ट से बाहर कर दिया है। 2 किलोवाट से ऊपर वाले डिफाल्टरों की तारों पर कैंची चलाने के आदेश बुधवार से लागू हो जाएंगे। डिफाल्टर लिस्ट में 15 हजार से 2 लाख रुपए के उपभोक्ता शामिल हैं। 2 किलोवाट के उपभोक्ताओं को पहले चन्नी सरकार ने राहत दी थी कि सितंबर 2021 से पहले बकाया बिल जमा न करवाने वालों के कनेक्शन न काटे जाएं और बिल भी माफ कर दिए जाएं।

इलेक्शन समाप्त होने और रिजल्ट आने के बाद पावरकाॅम ने तेजी से कनेक्शन काटने का काम शुरू कर दिया जिसमें 2 किलोवाट वाले डिफाल्टर भी शामिल थे। मान सरकार ने एलान किया है कि 2 किलोवाट वाले डिफाल्टरों के बीते 31 दिसंबर से पहले बकाया बिल माफ कर दिए जाएं। इस चलते पावरकाॅम ने टीमों को फील्ड में उतार दिया है।

इस दौरान चीफ इंजीनियर जैनिंदर दानिया ने बताया कि कुछ दिन से बकाया बिल जमा न करवाने वालों पर नरमी बरती जा रही थी और कनेक्शन नहीं काटे गए। 2 किलोवाट वाले उपभोक्ताओं को राहत दी है और बाकी जो डिफाल्टर हैं उनके कनेक्शन काटने का क्रम आज से तेज कर दिया जाएगा। इस बार डिफाल्टरों की किस्तें नहीं की जाएंगी। उपभोक्ताओं से अपील है कि समय पर बिल जमा करवाएं ताकि परेशानी से बचा जा सके।

कर्मचारियों को कहा है कि बकाया बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ता का कनेक्शन काटना है तो सबसे पहले उसे बिल जमा कराने के लिए कहे। इसके बावजूद बिल जमा नहीं होता तो कनेक्शन काट दिया जाए। इसके बाद जुर्माने के साथ कनेक्शन जोड़ने का क्रम शुरू होगा। इसी के साथ डायरेक्टर डिस्ट्रीब्यूशन ने आदेश जारी किए हैं कि अगर मीटर रीडर उपभोक्ताओं को फायदा देने के लिए गलत रीडिंग लेता है तो उसे किसी भी हालत में बख्शा न जाए।