PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

देश में फिर बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्या, जाने नए आकड़े,

Number of corona patients increased again in the country

PTB हेल्थ News नई दिल्ली : देश में बढ़ते कोरोना के मामलों ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। संक्रमित मरीजों की संख्या में आज फिर से भारी वृद्धि हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2067 मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 820 यानी 66 फीसदी अधिक है। इस दौरान 40 लोगों की मौत भी हुई।

हालांकि, 1,547 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीज की संख्या भी बढ़कर 12,340 हो गई जो कि चिंता का विषय है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,22,006 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस दौरान कुल 4,25,13,248 लोग स्वस्थ भी हुए। दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 632 नए मामले दर्ज किए गए जो की राजधानी में रहने वाले लोगों के लिए चिंता का विषय है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई।

वहीं मुंबई की बात करें तो यहां 45 दिनों बाद सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। मुंबई में बीते 24 घंटों में कोरोना के 85 केस दर्ज किए और एक भी मौत नहीं हुई। वहीं पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 137 नए केस दर्ज हुए जबकि तीन लोगों की मौत कोविड संक्रमण के कारण हुई। राज्य में इस समय कोविड के 660 एक्टिव केस हैं।