PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

इंसानियत फिर हुई शर्मसार, 13 साल की मासूम से 80 लोगों ने किया दुष्कर्म,

80 people raped 13 year old innocent

PTB Shocking News आंध्र प्रदेश : आंध्र प्रदेश से दरिंदगी की भयावह घटना सामने आई है। गुंटूर में 13 साल की नाबालिग के साथ 80 लोगों द्वारा दुष्कर्म की घटना उजागर हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को भी एक वेश्यालय से मुक्त करा लिया गया है।आरोपियों में एक बीटेक का छात्र भी है। बच्ची ने पुलिस को अपने साथ हुई दरिंदगी की पूरी दास्तां सुनाई। यह सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पीड़ित बच्ची का उपचार कराया जा रहा है।

दरअसल, सवर्ण कुमारी नाम की एक महिला ने जून 2021 में कोविड-19 महामारी के दौरान गुंटूर के एक अस्पताल में पीड़िता की मां से दोस्ती की थी। इसके बाद पीड़िता की मां की कोविड-19 के कारण मृत्यु हो गई थी। इसी दौरान पीड़िता को उसके पिता को बताए बगैर उक्त महिला अपने साथ ले गई थी। इसके बाद इस बच्ची को जबर्दस्ती वेश्यावृत्ति में झोंक दिया गया। उससे आंध्र व तेलंगाना के वेश्यालयों में अनैतिक कृत्य कराया गया। अगस्त 2021 में बच्ची के पिता ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मुख्य आरोपी सवर्ण कुमारी की तलाश की तो पूरा मामला उजागर हुआ। मामले में पहली गिरफ्तारी जनवरी 2022 में हुई थी। 19 अप्रैल को गुंटूर पश्चिम क्षेत्र पुलिस ने बी.टेक के एक छात्र सहित 10 और गिरफ्तारियां कीं और पीड़िता को भी मुक्त करा लिया। अब तक 80 लोगों को इस बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। कुछ फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उपचार के बाद बच्ची को उसके पिता को सौंपा जाएगा।