PTB News

Latest news
जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग की छात्राओं ने प्रतिष्ठित PSCST-वित्तपोषित कैपस्टोन प्रोजेक्ट प... हिमाचल : भारी बारिश से करोड़ों की लागत से बना पुल ढहा, इसी साल होना था उद्घाटन

मान सरकार स्कूलों को लेकर हुई सख्त, मनमानी करने वाले पंजाब के 720 प्राइवेट स्कूलों की जांच के आदेश,

Orders for investigation of 720 private schools of Punjab who are arbitrarily

PTB Big News चंडीगढ़ : पंजाब में मनमानी करने वाले प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ मान सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इसमें पंजाब के 720 प्राइवेट स्कूलों की जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए 15 टीमें गठित कर दी गई हैं। जो जांच के बाद सीएम ऑफिस को रिपोर्ट सौंपेंगी।यह जांच प्राइवेट स्कूलों को फीस न बढ़ाने के आदेश का पालन न करने के मामले में करवाई जा रही है। इसके अलावा खास दुकान से किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के मामले की भी पड़ताल होगी।

CM भगवंत मान ने 1 अप्रैल को ऑर्डर दिया था कि पंजाब में कोई प्राइवेट स्कूल इस बार 1 रुपया भी फीस नहीं बढ़ाएगा। कोई भी प्राइवेट स्कूल बच्चों की किताबों और यूनिफॉर्म किसी खास दुकान से खरीदने के लिए नहीं कहेगा। सरकार इसके लिए पॉलिसी बनाएगी। इसमें अभिभावकों, स्कूल प्रिंसिपल और उनके मालिकों से बैठकर की जाएगी। इसके बावजूद स्कूलों ने आदेश नहीं माने। इसकी सैकड़ों शिकायतें सीएम ऑफिस और शिक्षा मंत्री तक पहुंची हैं।

मान सरकार प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ पूरी सख्ती की तैयारी में है। इसके लिए प्रति छात्र फीस, कैपिटल फंड, जनरल फंड, फिक्स्ड एसेट, करंट एसेट, कैश इन हैंड और बैंक डिपॉजिट समेत तमाम रिकॉर्ड की जांच होगी। जांच टीम देखेगी कि सीएम के आदेश के बाद किस-किस स्कूल ने ज्यादा फीस वसूली। इसके अलावा इन प्राइवेट स्कूलों की किताबें और यूनिफॉर्म किन-किन दुकानों पर उपलब्ध करवाई गई।

Latest News