PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

गेहूं की कम पैदावार होने पर दो किसानों ने की आत्महत्या,

Two farmers commit suicide due to low yield of wheat

PTB Shocking News बठिंडा : गर्मी के कारण गेहूं की पैदावार कम होने से किसान परेशान नजर आ रहे हैं। जिले के दो किसानों ने गेहूं की पैदावार कम होने से आत्महत्या कर ली। गांव माइसर खाना के किसान जसपाल सिंह ने गेहूं की कम पैदावार होने के कारण ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। किसान पर करीब 10 लाख रुपये का कर्ज बताया जा रहा है। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र व एक पुत्री छोड़ गया है। इसके अलावा गांव मंडी खुर्द में भी एक किसान गुरदीप सिंह ने गेहूं की कम पैदावार के कारण आत्महत्या कर ली।

गेहूं की कम पैदावार से परेशान किसान बुधवार की सुबह अपने खेत में गया, जहां उसने मोटर वाले कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान पर चार लाख रुपये का कर्ज है। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के हरजिंदर सिंह बुग्गी ने कहा कि किसान को इस बार गेहूं की बंपर फसल की उम्मीद थी। लेकिन अब गेहूं की कटाई हो चुकी है तो फसल की पैदावार कम हो गई है।

जिस कारण परेशान किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गए हैं। जबकि उक्त किसानों शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिए। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि मृतक किसानों के परिवारों को एक लाख रुपये मुआवजा दिया जाए व एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। इसके अलावा किसानों के कर्ज माफ करने की भी मांग की है।