PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

कुमार विश्वास के बाद अल्का लांबा के घर पहुंची पंजाब पुलिस, जानिए क्या हैं पूरा मामला,

After Kumar Vishwas Punjab Police reached Alka Lamba's house

PTB Big News नई दिल्ली : पंजाब में आम आदमी पार्टी की सत्ता आते ही पुराने सहयोगी कुमार विश्वास पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. आज आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास के यूपी स्थिति घर पर पंजाब पुलिस आ धमकी और विभिन्न धाराओं के तहत समन भेजा. सुबह में कुमार विश्वास के घर पहुंचने के बाद पंजाब पुलिस कांग्रेस नेता अल्का लांबा के घर नोटिस देने आई. अल्का लांबा ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. हालांकि अल्का लांबा पर किसी धारा के तहत नोटिस भेजा गया है, इसकी सूचना अभी नहीं है.

अल्का लांबा भी पहले आम आदमी पार्टी की सदस्य थीं. वह चांदनी चौक से आप की विधायक भी रहींं लेकिन चुनाव से पहले ही वह अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुखर हो गई और अक्सर आम आदमी पार्टी के खिलाफ बोलती रही हैं. इससे पहले एएनआई की खबर के मुताबिक कुमार विश्वास के खिलाफ पंजाब के रोपड़ थाने में धारा 153, 153ए, 505, और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत रूपनगर सदर थाना में केस दर्ज किया गया है. इस मामले में पंजाब पुलिस ने गाजियाबाद पहुंचकर कुमार विश्वास के घर पर समन दिया है. 

शिकायतकर्ताा ने आरोप लगाया है कि जब वे अपने आम आदमी पार्टी के समर्थकों के साथ गांव में घूम रहे थे, तब कुछ लोगों ने मास्क पहनकर उन्हें खालिस्तानी कहा. इधर कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने भी इसी तरह के नोटिस पंजाब पुलिस द्वारा भेजे जाने की बात कही है. शिकायतकर्ता ने इसी तरह की कुछ और घटनाओं का जिक्र किया है. शिकायतकर्ता का कहना है कि यह घटना तभी से हो रही है जब से कुमार विश्वास ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का खालिस्थान के साथ संबंध जोड़ा है.

गौरतलब है कि पंजाब चुनाव से पूर्व कुमार विश्वास ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा था कि एक बार मेरे साथ बातचीत में अरविंद केजरीवाल ने कुछ ऐसी बात की थी जिससे उनका खालिस्तान के साथ संबंध सुनिश्चित होता है. उन्होंने कहा था कि केजरीवाल स्वतंत्र खालिस्तान के पीएम बनना चाहते हैं. इस पर कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल से स्पष्टीकरण की मांग की थी.

हालांकि कुमार विश्वास के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल ने खुद को स्वीट आतंकवादी कहा था. पंजाब पुलिस का कहना है कि यह मामला पूरी तरह तथ्य और कानून के आधार पर चल रहा है. आरोपों के आधार पर कुमार विश्वास को नोटिस भेजा गया है. आरोपों के बचाव में जो कुछ भी उनके पास साक्ष्य है, उन्हें वे प्रस्तुत करें. कानून और तथ्य के आधार पर जांच की जा रही है.

पंजाब पुलिस की इस कार्रवाई पर कुमार विश्वास ने दहाड़ते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान को चेतावनी दी है. कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा, सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है. एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूँ कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताक़त से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा. देश मेरी चेतावनी याद रखे.