PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर बरसे नवजोत सिंह सिद्धू, कहा रबड़ स्टैंप हैं मुख्यमंत्री, जरूरी मुद्दों को लेकर गवर्नर हॉउस पहुंचे,

navjot singh sidhu punjab governor meeting updates punjab congress president amarinder singh raja warring PTB News

PTB Big Political चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू आज यानि गुरूवार को गवर्नर बीएल पुरोहित से मिले। सिद्धू ने उन्हें पंजाब से जुड़े मुद्दों के बारे में मांग पत्र सौंपा। इसके बाद सिद्धू ने कहा कि भगवंत मान पंजाब के रबड़ स्टैंड मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं। जिन्हें चाबी देकर छोड़ देते हैं।

सिद्धू ने अमन-कानून की हालत को लेकर मान पर तंज कसा कि अंग्रेजों के पंजाब आने की बात तो छोड़ो, अगर यही हालत रही तो 3 करोड़ पंजाबी भी पंजाब छोड़कर भाग जाएंगे। सिद्धू ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो मैं दिल्ली जाकर भी यह मुद्दे उठाएंगे। सिद्धू ने कुमार विश्वास और अलका लांबा पर दर्ज केस का भी विरोध किया। सिद्धू बोले कि जिस दिन वह पेश होने आएंगे, मैं भी उनके साथ जाऊंगा।

पंजाब में बिजली संकट है। गांवों में सिर्फ 2 घंटे बिजली मिल रही है। अभी 15 हजार मेगावाट बिजली की जरूरत होगी। वह कैसे पूरी होगी?। यूक्रेन-रूस जंग की वजह से गेहूं की कमी है। इससे कीमतें बढ़ गई हैं। सारा रिस्क किसानों का रहता है। उन्हें 500 रुपए प्रति क्विंटल बोनस मिले।

पंजाब में लोगों की जान-माल की रक्षा नहीं हो रही। यहां सरेआम गोलियां चल रही हैं। 40 लोग मर गए और CM हिमाचल की ठंडी वादियों में घूम रहे। पंजाब की फिक्र छोड़ गुजरात जा रहे हैं। पंजाब के पैसों पर गुजरात और हिमाचल प्रदेश में प्रचार किया जा रहा है। पंजाबियों की खून-पसीने की कमाई से गुजरात-हिमाचल में विज्ञापन क्यों दिए जा रहे हैं।

पंजाब पुलिस का राजनीतिकरण हो गया है। यहां लोग मर रहे हैं। गोलियां चल रही हैं। कब्जे हो रहे हैं। फिरौती मांगी जा रही है। यहां कार्रवाई छोड़ पंजाब पुलिस केजरीवाल के खिलाफ सच की आवाज उठाने वालों पर पर्चे दर्ज कर रही है। वहीं AAP इंचार्ज) में इतना दम नहीं कि एसवाईएल पर बोले। असल में गुप्ता के भीतर केजरीवाल बोल रहे हैं। इतना समझ लें कि पंजाब का एक बूंद पानी नहीं देंगे। हिम्मत है तो पानी छोड़ो। सबसे आगे सिद्धू लेटेगा।

Latest News