PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

स्कूल बस की खिड़की से बाहर झांक रहा था छात्र, हुआ दर्दनाक हादसा,

ghaziabad student head out window school bus

PTB Shocking न्यूज़ गाजियाबाद : जनपद में स्कूल बस की खिड़की से बाहर सिर निकाल कर देखना एक तीसरी कक्षा के छात्र को महंगा पड़ा गया। 10 वर्षीय एक छात्र का सिर बिजली के खंभे से टकराने से उसकी मौत हो गई। इस हादसे पर जिला अधिकारी आर. के. सिंह ने बताया कि मोदीनगर क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में तीसरी कक्षा का एक छात्र स्कूल बस की खिड़की से सिर निकालकर बाहर देख रहा था।

इसी दौरान बस जब स्कूल के अंदर दाखिल होने के लिए मुड़ रही थी तभी छात्र का सिर बिजली के खंभे से टकरा गया लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि बस में मौजूद एक शिक्षक ने उन्हें बताया कि उस बच्चे की तबीयत ठीक नहीं थी। बहरहाल, स्कूल बस को जब्त करके उसके चालक तथा कंडक्टर को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने बताया कि हादसे में मृत बच्चे के परिजन ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है। जिला प्रशासन ने बस का सुरक्षा ऑडिट कराने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी इस सिलसिले में रिपोर्ट मांगी है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

Latest News