PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

एचआइवी संक्रमित खून चढ़ाने के मामले में दो लैब टेक्नीशियनों पर केस दर्ज ,

Case filed against two lab technicians for transfusion of HIV infected blood

PTB Big News बठिंडा : सिविल अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में मरीजों को एचआइवी संक्रमित खून चढ़ाने के मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने सिविल अस्पताल के दो मेडिकल लैब टेक्नीशियन (एमएलटी) पर केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई विजिलेंस विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपितों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।

थाना कोतवाली पुलिस के पास विजिलेंस विभाग पंजाब के संयुक्त डायरेक्टर आकाशदीप सिंह की तरफ से भेजी गई रिपोर्ट में बताया कि गया कि सात नवंबर 2020 को एक मरीज ने बठिंडा सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक से खून लिया था। खून मरीज को चढ़ाने से पहले ब्लड बैंक के एमएलटी गुरप्रीत सिंह व गुरभेज सिंह ने इसकी जांच नहीं की।

बाद में पता चला कि मरीज को चढ़ाया खून एचआइवी पाजिटिव व्यक्ति का था। इसके चलते मरीज भी एचआइवी पाजिटिव हो गया। विजिलेंस विभाग ने जांच के बाद उक्त दोनों एमएलटी के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की। अब थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपित सिविल अस्पताल के एमएलटी गुरप्रीत सिंह व गुरभेज सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी भी जल्द हो सकती है।

करीब एक साल पहले ब्लड बैंक में अक्टूबर व नवंबर के मध्य थैलेसीमिया पीडि़त बच्चों को एचआइवी संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामला सामने आया था। जांच के बाद सेहत विभाग ने ब्लड बैंक में कार्यरत चार कांट्रेक्ट लैब टेक्नीशियनों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया था।