PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब सरकार की बड़ी करवाई, माइनिंग अफसर को किया सस्पेंड,

Punjab government's big action mining officer suspended

PTB Big News चंडीगढ़ : पंजाब में रेत माफिया पर मान सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। इसमें दागी अफसरों पर भी एक्शन शुरू हो गया है। सरकार ने रोपड़-मोहाली के माइनिंग अफसर विपिन को सस्पेंड कर दिया है। खनन मंत्री ने कल ही रोपड़ की खेड़ा कलमोट खनन साइट पर सारे क्रशर सील करवा दिए थे। माइनिंग अफसर को सस्पेंड कर चीफ इंजीनियर (माइनिंग) के साथ अटैच कर दिया गया है। उनके खिलाफ अब विस्तृत चार्जशीट तैयार की जाएगी।

पंजाब में रेत माफिया खत्म करने के लिए सरकार ने तेजतर्रार IAS कृष्ण कुमार को कमान सौंपी है। उन्हें हाल ही में एजुकेशन से हटाकर माइनिंग विभाग का प्रिंसिपल सेक्रेटरी बनाया गया है। कृष्ण कुमार शिक्षा में सुधार को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं। हालांकि उनकी सख्ती को लेकर अध्यापक कई बार सवाल उठाते रहे।

इसके अलावा यह भी सामने आया है कि रेत खनन ठेकेदारों को सरकार ने गनमैन मुहैया करवाए हुए थे। एक ठेकेदार के साथ 3 गनमैन होने का खुलासा हुआ है। इसका पता चलते ही सरकार ने तुरंत पुलिस कर्मचारियों को वापस बुला लिया। यही नहीं, इन पुलिस वालों का खर्च भी पंजाब सरकार उठा रही थी। रेत ठेकेदार की सुरक्षा के बदले कर्मचारियों को सरकारी खजाने से वेतन दिया जा रहा है।