PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

‘इनोसेंट हाट्र्स में ‘अर्थ डे’ पर इको क्लब ने चलाई प्लांटेशन ड्राइव : दिया ‘गो ग्रीन का संदेश’,

Plantation Drive to Spread 'Message of 'Go Green' at Innocent Hearts

PTB News “शिक्षा” : बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘दिशा-एक पहल’ के तहत ‘गो ग्रीन’ का संदेश देते हुए इनोसेंट हाट्र्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, रॉयल वल्र्ड व कपूरथला रोड) में ईको क्लब के विद्यार्थियों के लिए अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर प्राकृतिक संरक्षण हेतु ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ लगाने का संदेश दिया।

इस विषय से संबंधित चार्टस, फ्लैश कार्ड भी बनाए, जिन पर धरती की सुरक्षा हेतु सुंदर संदेश लिखे हुए थे। साथ ही उन्होंने प्लांटेशन ड्राइव में भाग लिया तथा चौबीस घंटे ऑक्सीजन प्रदान करने वाले पौधे तथा तुलसी, एलोवेरा, कैक्टस जैसे दवाइयाँ बनाने वाले पौधों का पौधारोपण किया। ईको क्लब के विद्यार्थियों ने पौधारोपण के साथ-साथ प्रत्येक कक्षा में जाकर अन्य विद्यार्थियों को पेड़-पौधों का महत्व बताते हुए ‘गो ग्रीन’ का संदेश दिया।कक्षा तीसरी व चौथी के विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग और कलरिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने विभिन्न आकृतियाँ बनाकर उनमें विभिन्न रंगों को उकेरा।

कक्षा पाँचवी व छठी के विद्यार्थियों से ‘इन्वेस्ट इन अवर प्लेनेट’ थीम पर आधारित एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता करवाई गई। कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों से एनेक्टमेंट लाइक अर्थ एक्टिविटी करवाई गई जिसमें बच्चों ने पृथ्वी की तरह अधिनियमता रखने का अभिनय किया। इस अवसर पर बच्चों के लिए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित रखने की शपथ ली गई। साथ ही बच्चों को प्राकृतिक संपदा के संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया।

Latest News