PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

के.एम.वी. में मनाया गया विश्व धरती दिवस, कालेज की छात्राओं ने पूरे जोश और उत्साह से लिया भाग,

KMV Celebrates World Earth Day

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय, जालंधर के साईंस विभाग, इंस्टीचियूशनज इनोवेशन कौंसिल और एन.सी.सी. विभाग द्वारा विश्व धरती दिवस मनाया गया। इस मौके पर कालेज के विभिन्न विभागों की 200 से भी अधिक छात्राओं ने पूरे जोश और उत्साह से पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राईटिंग, रंगोली, ट्री डोनेशन, कोरियोग्राफी आदि मुकाबले आयोजित करवाए गए।

छात्राओं को पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरुक करने के मकसद आयोजित हुए इन मुकाबलों में छात्राओं ने भाग लेते हुए वातावरण से संबंधित विभिन्न पहलुओं को अपने पोस्टरों और स्लोगनों के द्वारा पेश करने का साथ-साथ हर हरियाली को बढ़ाने और धरती की उपजाऊ शकित को संभालने के साथ-साथ विभिन्न जीव जंतुओं के रख रखाव से संबंधित जागरुकता भी फैलाई। उल्लेखनीय है कि इस आयोजन में विद्यालय के इंस्टीचियूशनज इनोवेशन कौंसिल के अंतर्गत मैंटी संस्था सरकारी कालेज, रोपड़ द्वारा भी विभिन्न गतिविधियों में भारी उत्साह से भाग लिया गया।

इस आयोजन के दौरान पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में से जसप्रीत कौर और जसलीन ने पहला, मनदीप एवं नेहा ने दूसरा और भावना एवं स्नेहा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही रंगोली प्रतियोगिता में से राशि और निकिता की टीम पहले स्थान पर रही। दूसरा स्थान सरबजीत और हितांशी एवं प्रभजोत और नेहा ने हासिल किया। जबकि तीसरे स्थान के लिए अलीशा, अर्शदीप, निहारिका, रिया, गगन और जसप्रीत की टीम को चुना गया। इसके साथ ही स्लोगन राईटिंग प्रतियोगिता में से दलजिंदर पहले, श्रुति त्यागी दूसरे और तरुणा तीसरे स्थान पर रही।

विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी विजेताओं को मुबारकबाद देते हुए इस प्रोग्राम के दौरान अपने संबोधन में कहा कि धरती को साफ-सुथरा रखते हुए इसकी उपजाऊ शकित को बरकरार रखना और विभिन्न जीव जंतुओं की संभाल हम सभी की जिममेवारी है और ऐसे प्रोग्राम इस दिशा की तरफ साकारात्मक कदम साबित होते हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए समूह आयोजक मंडल द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि अपनी समाजिक किाममेवारी समझते हुए कन्या महाविद्यालय द्वारा निरंतर ऐसे प्रयास किए जाते हैं जिनके द्वारा समाज में वातावरण की संभाल संबंधी चेतना फैलाई जा सके।

Latest News