PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय, जालंधर के होम साइंस विभाग के द्वारा छात्राओं के लिए बेस्ट आउट ऑफ बेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। छात्राओं में इनोवेशन को पैदा करने उनकी प्रतिभा एवं सूझ-बूझ को एक सकारात्मक मार्ग प्रदान करने के साथ-साथ फालतू पड़े समान के उचित उपयोग को सिखाने के मकसद के साथ आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी सूजनात्मकता एवं कलात्मक सूझ-बूझ को बाखूबी प्रदर्शित किया।
छात्राओं के द्वारा बनाई गई खूबसूरत कलाकृतियों को भी खूब सराहा गया। इस प्रतियोगिता में से बी.एस.सी. होम साइंस सेमेस्टर छठा की छात्रा नीलमबरा ने पहला स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जहां छुपी हुई प्रतिभा एवं कला को एक उत्तम मंच प्रदान करने में सहायक साबित होते हैं वहीं साथ ही फालतू पड़े हुए सामान के उचित उपयोग के लिए भी एक अच्छा मार्ग मुहैया करवाते हैं। इस के साथ ही इस सफल आयोजन के लिए उन्होंने श्रीमती नीतू कपूर, अध्यक्षा, होम साइंस एवं समूह अध्यापकों के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की।





































