PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

PCM SD कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में इकोनॉमिक्स एसोसिएशन द्वारा ‘फोटो कैप्शन’ प्रतियोगिता का आयोजन,

'Photo Caption' competition organized by Economics Association at PCM SD College for Women Jalandhar

PTB News “शिक्षा” : पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में आजादी का महोत्सव के रूप में भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए, इकोनॉमिक्स एसोसिएशन द्वारा समकालीन आर्थिक मुद्दे पर ‘फोटो कैप्शन’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न स्ट्रीम की इकोनॉमिक्स की छात्राओं ने अतुलनीय उत्साह के साथ भाग लिया और कैप्शन लिखने के लिए फोटो मौके पर ही दिया गया। यह कार्यक्रम छात्रों की आंतरिक और रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए आयोजित किया गया था।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी विचारधारा का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में कुल 15 प्रतिभागी थे, जिनमें से चार को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में बी.ए.बी.एड सेमेस्टर चतुर्थ की कुमारी पलक ने प्रथम, बीएससी (इकोनॉमिक्स) सेमेस्टर द्वितीय की कुमारी दिव्या ने द्वितीय स्थान, बीएबीएड द्वितीय सेमेस्टर की युक्ता ने तृतीय एवं बीए सेमेस्टर चतुर्थ की पूजा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

कॉलेज की प्रबंध समिति के सदस्यों एवं प्राचार्य श्रीमती (डॉ.) पूजा पराशर ने छात्रों को उनकी उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए सम्मानित किया। उन्होंने पीजी डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक्स की ऐसी गतिविधियों के आयोजन करने पर सराहना की जो छात्रों की छिपी रचनात्मकता को निखारने का कार्य करता है।

Latest News