PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

जालंधऱ के DC द्वारा इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की गुम हुई फाइलों के जिम्मेदार लोगों पर FIR दर्ज करने को लेकर लिखे गए CP को पत्र के बाद, मिलनी शुरू हुई गुम फाइलें,

Letter written DC Jalandhar to Commissioner of Police registering FIR missing 120 files Improvement Trust Senior Assistant Ajay Malhotra fir against former chairman daljit singh ahluwalia

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधऱ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की 21 स्कीमों वाली गायब हुई 120 फाइलों को लेकर सुबह के समय जालंधर के जिलाधीश घनश्याम थोरी द्वारा अपने पत्र में लिखा था कि जो फाइलें गुम हुई हैं वह बेहद अहम हैं और इनके न मिलने से कई रिकॉर्ड का लेखा-जोखा नहीं मिलाया जा सकेगा।

इससे इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को भारी वित्तीय नुकसान हो रहा है। जिलाधीश घनश्याम थोरी ने पुलिस कमिश्नर से इस संबंध में दलजीत सिंह आहलूवालिया और अजय मल्होत्रा पर बनती धाराओं के तहत केस दर्ज करने के लिए कहा था, लेकिन हैरानी वाली बात तो यह है कि शाम होते-होते इन गुम हुई फाइलों में से अधिकतर फाइलें ट्रस्ट के स्टोर से मिलनी शुरू हो गई हैं /

हैरानी वाली बात तो यह है कि जिन फाइलों के गुम होने की दावा जालंधऱ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के EO परमिंदर सिंह गिल कर रहे थे वह अब झूठा साबित निकला है। आपको यह भी बता दें कि EO परमिंदर सिंह ने ही जिलाधीश घनश्याम थोरी को पत्र लिख कर कहा था कि स्कीम वाली फाइलें गायब हो चुकी हैं और इसके बाद ही जिलाधीश ने FIR दर्ज करने के लिए पुलिस कमिश्नर जालंधर को पत्र द्वारा सिफारिश की थी।

आपको यह भी बता दें कि ट्रस्ट के स्टोर से अधिकांश फाइलें शाम ढलते-ढलते मिल गई हैं और बाकि फाइलों को भी ढूंढा जा रहा है। आपको यह भी बता दें कि आरोप था कि यह फाइलें सीनियर सहायक अजय मल्होत्रा, जोकि तत्कालीन ट्रस्ट चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया के OSD के तौर पर काम कर रहे थे, ने रिकॉर्ड से निकलवा कर आहलूवालिया के आफिस में पहुंचाई थीं,

यह भी आरोप है कि यह फाइलें तत्कालीन चेयरमैन तक तो पहुंचाई गईं, लेकिन वापिस रिकॉर्ड में जमा नहीं हुई। अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में ट्रस्ट बाकि की बची हुई अन्य फाइलों को कितने समय में ढूंढ निकालता है ताकि जिलाधीश द्वारा पुलिस कमिश्नर को भेजे गए FIR दर्ज करने वाले सिफारिश पत्र से बचा जा सका /

Latest News