PTB News

Latest news
PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू

पंजाब में चलती कार में देखते ही देखते लगी आग, खालसा ट्रेडिंग कंपनी के मालिक की हुई जलकर दर्दनाक मौत,

driver burns to death after his car catches fire in faridkot punjab

PTB Shocking न्यूज़ फरीदकोट : फरीदकोट के अधीन पड़ते शुगर मिल के पास आज उस समय दर्दनाक हादसा हो गया। जब यहां राह चलती स्विफ्ट कार में भयानक आग लग गई। कार चला रहे खालसा ट्रेडिंग कंपनी कोटकपूरा के मालिक और आढ़ती हरमिंदर सिंह वाहन के अंदर ही फंसकर बुरी तरह जल गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। वह कोटकपूरा से फरीदकोट की तरफ आ रहे थे। 65 वर्षीय हरमिंदर शहर के हरेंद्रा नगर में रहते थे। कार में क्यों और कैसे लगी, इसका पता नहीं लग सका है।

हरमिंदर कोटकपूरा अनाज मंडी में आढ़त का काम करते थे। वह मंगलवार की दोपहर कोटकपूरा से फरीदकोट अपने घर वापस आते समय कोटकपूरा-फरीदकोट के मध्य पड़ते शुगर मिल के पास थे कि अचानक कार में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेजी से फैली कि कार चला रहे हरमिंदर सिंह बाहर नहीं निकल पाए। आग का गोला बनी कार की आग दस मिनट तक बुझाई नहीं जा सकी और कार धू-धू कर जलकर नष्ट हो गई। हरमिंदर का बेटा न्यूजीलैंड रहता है,

जबकि वह और उसकी पत्नी दोनों फरीदकोट रह रहे हैं। घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। उसके कुछ समय बाद एसएसपी अवनीत कौर भी मौके पहुंची। इस दौरान एसएसपी ने घटना का पूरा जायजा लिया और जांच के लिए फारैंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फिलहाल, कार में आग लगने के कारणों की जांच चल रही है।