PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

इनोसेंट हाट्र्स के हेरीटेज क्लब के छात्रों ने किया ‘जंग-ए-आजादी’ मैमोरियल का शैक्षणिक भ्रमण,

Innocent Hearts organized an educational tour for the students of Heritage Club

PTB News “शिक्षा” : इनोसेंट हाट्र्स (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड व रॉयल वल्र्ड) के कक्षा 9वीं के हेरीटेज क्लब के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण हेतु ‘जंग-ए-आजादी’ मैमोरियल, करतारपुर ले जाया गया। जिसका उद्देश्य छात्रों को देश के स्वतंत्रता-सेनानियों व देश की आजादी के लिए उनके द्वारा दिए गए बलिदान से अवगत करवाना था।

विद्यार्थियों को ‘जंग-ए-आजादी’ मैमोरियल में डॉक्यूमेंट्री मूवी दिखाई गई, जिसमें दिखाया गया कि शहीद ऊधम सिंह, करतार सिंह सराभा, सरदार भगत सिंह आदि स्वतंत्रता सेनानियों को देश की आकाादी के लिए किस तरह अपनी जान देनी पड़ी। इस मूवी में बच्चों को जलियांवाला बाग की घटना का दृश्य दिखाया गया कि किस प्रकार जनरल डायर ने निरीह भारतीयों पर गोलियां बरसाई और उन्हें अपने प्राणों से हाथ धोने पड़े।

जिसे देखकर बच्चे भावुक हो उठे। छात्रों को विभिन्न संग्रहालयों में ले जाया गया, जिसमें दृश्य चित्रों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम और उसमें भाग लेने वाले सेनानियों की भूमिका को रेखांकित किया गया। वहां की एक प्रशिक्षिका के द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि जंग-ए-आजादी मैमोरियल का प्रत्येक संग्रहालय भारत के स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब की भूमिका के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करता है। यह यादगार मैमोरियल राष्ट्रीय आजादी के संग्राम में पंजाबियों के महान और बेमिसाल योगदान को दिखाता है।