PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

बड़ी आतंकी साजिश को किया सुरक्षाबलों ने नाकाम, बम निरोधक दस्ते ने किया IED को नष्ट,

jammu kashmir police said suspected ied recovered from sidra area

PTB Shocking न्यूज़ जम्मू कश्मीर : जम्मू के सिदड़ा में संदिग्ध IED बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि सिदड़ा में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर संदिग्ध आईईडी मिली है। इसके बाद पुलिस ने यातायात को फिलहाल रोक दिया। मौके पर पुलिस बल तैनात है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने यह जानकारी दी है।

जम्मू कश्मीर पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं, पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को नष्ट कर दिया है। पुलिस इस मामले की जांच की कर रही है। ऐसे में कहा जा सकता है कि सुरक्षाबलों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू दौरे से दो दिन पहले 22 अप्रैल को जम्मू के सुंजवां में आतंकी हमला हुआ था। इसमें सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को मार गिराया था। इससे पहले आतंकियों के हमले में सीआईएसएफ का एक एएसआई एसपी पटेल शहीद हो गया थे, जबकि सीआईएसएफ व पुलिस के 10 जवान घायल हो गए।

मारे गए आतंकियों से फिदायीन जैकेट मिले थे। साथ ही तीन एके 47 राइफल, अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर, सेटेलाइट फोन और ग्रेनेड भी मिले। खाने-पीने की सामग्री, ड्राई फ्रूट्स व एनर्जी ड्रिंक भी बरामद हुए थे। एडीजीपी मुकेश सिंह का कहना है कि दो आतंकियों को मार गिराने के साथ ही फिदायीन हमले को नाकाम किया गया। इस मामले में अब राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी जांच कर रही है।

Latest News