PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

सेंट सोल्जर की मीनू जल्द फ़तेह करेगी माउंट एवरेस्ट,

Mountaineer Meenu Student of St Soldier soon going to Mount Everest

 नेपाल की 21247 फ़ीट उच्ची मेरापीक, दक्षिण अफ्रीका की 19334 फ़ीट उच्ची किलिमंजारो कर चुकी है फ़तेह,

PTB News “शिक्षा” : “अगर होंसला हो बुलंद तो हर उच्चाई को प्राप्त करना है मुमकिन” इन शब्दों को सच्च कर दिखाया है सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स छात्रा मीनू ने। सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन की बी.पी.एड पहले वर्ष की छात्रा मीनू अब तक देश विदेशों के अनेकों उच्ची पहाड़ियों की चोटियों को फ़तेह कर चुकी हैं और माउंट एवरेस्ट के लिए तैयारी कर रही है।

मीनू ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका बचपन से माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहरा देश का नाम रौशन करने का सपना था जिसके लिए अब वह पूरी मेहनत और लग्न से तैयारी कर रही है। इसके पहले वह 20 सितम्बर 2021 से 29 सितम्बर 2021 को हिमाचल प्रदेश की फ्रेंडशिप चोटी जिसकी उच्चाई लगभग 17352 फ़ीट है, 26 दिसंबर 2021 से 29 दिसंबर 2021 को दक्षिण अफ्रीका की सबसे उच्ची चोटी किलिमंजारो जिसकी उच्चाई 19334 फ़ीट है,

उसके बाद 7 अप्रैल 2022 से 12 अप्रैल 2022 को नेपाल की चोटी मेरापीक जिसकी उच्चाई 21247 फ़ीट है, पर तिरंगा लहरा अपने अभिभावकों, संस्था और देश का नाम उच्चा किया। अगर मीनू के परिवार की बात की जाये तो वह बहुत साधारण परिवार से है उसके पिता किसान हैं और 2 एकड़ जमीन से अपने परिवार का गुजरा करते हैं। मीनू के साथ साथ उनके पिता कृष्ण कालीरामण ने भी यह सपना देखा था की उनकी बेटी माउंट एवरेस्ट अपने देश का झंडा लहराए ।

इसलिए उन्होंने अपनी मेहनत से बेटी मीनू को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने मीनू के होंसले को सलाम करते हुए उसे भविष्य के लिए शुभ कामनाऐं दीं और कहा कि सेंट सोल्जर ग्रुप द्वारा छात्रा को जरूरत की हर सुविधा और मदद प्रदान की जाएगी तांकि वह देश का नाम रौशन कर सके।