PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पटियाला में हुई हिंसा के बाद भगवंत मान सरकार ने लिया बड़ा एक्शन,

punjab patiala clash high alert sikh hindu march against anti khalistan violence

PTB Big न्यूज़ पटियाला : पटियाला में बीते दिन यानि शुक्रवार को खालिस्तान विरोधी मार्च में हुई हिंसा के अगले दिन सरकार ने पटियाला के IG राकेश अग्रवाल और SSP नानक सिंह को हटा दिया है। अब मुखविंदर सिंह छीना नए IG और दीपक पारिख नए SSP होंगे। सिटी SP को हटाकर वजीर सिंह खैहरा को लाया गया है। DSP अशोक कुमार को भी हटा दिया गया है। CM भगवंत मान ने पूरे मामले को लेकर DGP वीके भवरा से भी नाराज हैं।

इधर, हिंदू संगठनों ने काली माता मंदिर पर हमले के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आज पटियाला में बंद कॉल किया है। हालात बिगड़ने की आशंका के चलते प्रशासन ने आज सुबह साढ़े 9 बजे से शाम 6 बजे तक शहर में इंटरनेट और SMS सेवाएं बंद कर दी हैं। डोंगल से भी इंटनरेट नहीं चलेगा। पटियाला में सुरक्षा के लिए डेढ़ हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।

शहर में शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक कर्फ्यू भी लगाया गया था। पूरे पंजाब में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। हिंदू संगठनों ने काली माता मंदिर के पास प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उनकी मांग है कि मंदिर पर हमला करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करे।

हिंदू तख्त और शिवसेना हिंदुस्तान की अगुआई में कई हिंदू संगठन काली माता मंदिर में इकट्‌ठा हुए हैं। वह रोष मार्च निकालने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी गई है। जिसके बाद वह काली माता मंदिर के पास ही प्रदर्शन कर रहे हैं।

पटियाला हिंसा के बाद CM भगवंत मान ने चीफ सेक्रेटरी अनिरुद्ध तिवारी और DGP वीके भावरा की अगुआई में अफसरों को तलब किया। उन्होंने DGP वीके भावरा पर भी नाराजगी जताई है। वहीं, जिम्मेदार अफसरों पर हाई लेवल इंक्वायरी के आदेश दिए है। इसमें इस हिंसा को लेकर बरती गई पुलिस और प्रशासनिक लापरवाही की जांच होगी।