PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

भगवान् शिव का जाप करने से मनुष्य की सारी चिंताए दूर हो जाती है– विधायक हैनरी,

By chanting Lord Shiva, all the worries of a man are removed-- MLA Henry

PTB City News जालंधर : शिव गोपाल मंदिर नजदीक अमाम नासिर में 24 वा मूर्ति स्थपना दिवस सामरोह मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि उत्तरी हल्के के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी उपस्तिथ हुए। विधायक हैनरी ने समूह संगतो को मूर्ति स्थापना दिवस की बधाई दी और अपने विचार प्रकट करते हुए कहा की भगवान् शिव की महमा अपरम्पार है, भगवान् शिव हमेशा अपने भक्तो की रक्षा करते है।

उन्होंने कहा भोले नाथ अपने भक्तो पर जल्द ही प्रसन्न हो जाते है भोले नाथ को प्रसन्न करने के लिए मनुष्य को कठिनायों का सामना नहीं करना पड़ता। भगवान् शिव का जाप करने से मनुष्य की सारी चिंताए दूर हो जाती है। विधायक ने कहा धार्मिक आयोजनों का बड़ा ही महत्व है इसके श्रवण से ज्ञान की प्राप्ति के साथ शारीरिक कष्ट भी दूर होते हैं। घर में सुख-शांति का वास होता है। बच्चों में भी संस्कार पनपता है।

इतना ही नहीं धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करने से धर्म के प्रति कई प्रकार के संशय भी दूर हो जाते हैं। इससे आस्था का भाव जाग्रत होता है। अहंकार नष्ट होता है। इतना ही नहीं सतसंग से सच्चे सुख व शांति की अनुभूति होती है। इसलिए लोगों को धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करनी चाहिए।मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों ने विधायक हैनरी को एक स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस समागम में पार्षद विपन चड्ढा बब्बी,दिनेश भंडारी,बंटू शर्मा,कमल टंडन,प्रमोद दयाल,गुल्लू प्रधान सतपाल,अशोक कुमार,बिट्टू कोहली,विमल शर्मा,विशाल शोरी,सन्नी मेहरा,टोनू जिंदल,वरिंदर कुमार,सोनू पंडित,राजा महिंद्रू,विक्की,हरीश आदि उपस्तिथ थे।