PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय, जालंधर के स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के द्वारा पुलिस कमिश्नरेट, जालंधर के साथ मिलकर साइबर क्राइम के संबंध में जागरूकता पैदा करते लेक्चर का आयोजन करवाया गया। इस लेक्चर में पुलिस कमिश्नरेट से श्री गुरबिंदरजीत सिंह एवं मैडम संदीप बिंद्रा ने शिरकत की।
छात्राओं ने बढ़-चढक़र इस लेक्चर में भाग लेते हुए संबंधित विषय पर आधारित अपनी दुविधाओं एवं शंकाओं के बारे में खुलकर वक्ताओं के साथ बातचीत की। छात्राओं को साइबरस्पेस की बदलती गतिशीलताके बारे में अवगत करवाने के अलावा उन्हें साइबर सुरक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए घरों में इसको किस प्रकार यकीनन बनाया जा सकता है कि संबंध में भी बात की गई।
इसके साथ ही स्रोत वक्ताओं के द्ववारा छात्राओं को साइबर हैकर्स की ओर से चुनौतियां एवं खतरों के साथ-साथ साइबर अपराधों को रोकने के समाधानों के बारे में भी विस्तार सहित बताया गया और साथ ही साइबर सुरक्षा को यकीनन बनाते साइबर कानूनों एवं इनमें लाई गई नवीनता से भी सभी को अवगत करवाने के साथ-साथ इनकी विशेषताओं एवं तकनीकों के संबंध में भी प्रकाश डाला गया।
श्री गुरबिंदरजीत ने अपने संबोधन के दौरान बताया कि साइबर क्राइम को खत्म करने के लिए नवीनतम साइबर टूलका का उपयोग कर जहां हर संभव यत्न किए जा रहे हैं वहीं साथ ही साइबर अपराधों के बारे में व्यापक जागरूकता के लिए प्रोग्रामों का आयोजन भी किया जा रहा है ताकि लोगों में विश्वास पैदा किया जा सके और पीडि़त व्यक्तियों की शिकायतों का समय रहते निदान किया जा सके।
विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए स्रोत वक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साइबर क्राइम के बारे में जागरूकता का प्रसार मौजूदा समय की जरूरत है ताकि किसी की भी निजी जिंदगी के ऊपर कोई भी खतरा ना पैदा हो सके इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की।
































