PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मोहाली ब्लास्ट मामले में शामिल आरोपी को किया गिरफ्तार, 2 महीने पहले ही छूटा था जेल से,

mohali bomb blast nishan singh arrested from faridkot in mohali blast case

PTB Big न्यूज़ मोहाली : पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बीते दिनों मोहाली के सेक्टर-77 स्थित पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग के मुख्यालय पर राकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेट (आरपीजी) हमला हुआ था मामले में शामिल फरीदकोट पुलिस ने तरनतारन जिले के गांव कुल्ला निवासी निशान सिंह को गिरफ्तार कर मोहाली पुलिस के हवाले कर दिया है। निशान सिंह की गिरफ्तारी पुलिस के लिए ब्लास्ट कांड में बड़ी कामयाबी है।

इस गंभीर मुद्दे पर पंजाब भर की सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर है। ऐसे में फरीदकोट सीआइए स्टाफ भी इस घटना की जांच में शामिल हुआ और अमृतसर से निशान सिंह को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ उपरांत निशान सिंह को फरीदकोट से सीआइए स्टाफ द्वारा मोहाली ले जाया गया है।

आपको यह भी बता दें कि निशांन सिंह के खिलाफ तरनतारन, अमृतसर, फरीदकोट, मोगा, गुरदासपुर जिले में स्नेचिंग, नशा तस्करी और अन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं। निशान सिंह फरीदकोट जेल में भी बंद रहा है। उसके पिछले आपराधिक रिकार्ड के साथ पुलिस को मिले कुछ और इनपुट के आधार पर सीआइए फरीदकोट द्वारा निशान सिंह को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है।

सीमावर्ती गांव कुल्ला निवासी परगट सिंह का निशान सिंह हाल ही में गोइंदवाल साहिब की जेल से रिहा होकर गांव आया था। थाना कच्चा पक्का में आते गांव कुल्ला निवासी 26 वर्षीय निशान सिंह के खिलाफ अपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं। उसका संबंध खालिस्तानी समर्थकों के साथ कब से है। यह पता लगाने लिए खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों की टीम गांव पहुंचीं।

हालांकि मौके पर निशान सिंह की माता मंजीत कौर ने बताया कि उसका बेटा 3 दिन पहले से ही घर से किसी काम लिए गया था। निशान सिंह के खिलाफ कौन से मामले दर्ज है उनके बारे मंजीत कौर को कोई जानकारी नहीं है।