PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

हिमाचल के पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का निधन, दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस

former union minister pandit sukh ram passed away

PTB Sad News मंडी. संचार क्रांति के मसीहा और हिमाचल प्रदेश की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम का देहांत हो गया है. उन्होंने बीती रात करीब डेढ़ बजे दिल्ली स्थित एम्स में अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात को उन्हें फिर से दिल का दौरा पड़ा, जिस कारण उनका देहांत हो गया. इससे पहले 9 मई की रात को भी उन्हें दिल का दौरा पड़ने के कारण लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था.

बीती रात को फिर से दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका देहांत हो गया. उनके पोते आश्रय शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने दादा के देहांत की जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है अलविदा दादा जी, अब नहीं बजेगी टेलीफोन की घंटी. परिवार से मिली जानकारी के अनुसार आज पंडित सुखराम की पार्थिव देह को दिल्ली से मंडी लाया जाएगा. बताया जा रहा है कि सलापड़, सुंदरनगर, नाचन और बल्ह सहित मंडी सदर में बड़ी संख्या में लोग पंडित सुखराम को श्रद्धांजलि देने के लिए सड़कों पर उमड़ेंगे.

कल सुबह 11 बजे पंडित सुखराम की पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए मंडी शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर रखा जाएगा, जिसके बाद हनुमानघाट स्थित शमशानघाट पर उनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. पंडित सुखराम के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में नेताओं के पहुंचने का अनुमान है.बता दें कि हिमाचल के साथ-साथ देश की राजनीति में पंडित सुखराम एक चर्चित चेहरा रहे हैं.

चंद रोज पहले स्वास्थ्य बिगड़ने और ब्रेन स्टोक के बाद पंडित सुखराम को मंडी अस्पताल में दाखिल किया गया था. इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन्हें दिल्ली एम्स में शिफ्ट करने के लिए अपना हेलीकॉप्टर उपलब्ध करवाया था. सदर के विधायक अनिल शर्मा ने बताया था कि उनके पिता को बीती रात कार्डियक अरेस्ट हुआ है. इसके बाद वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिए गए थे.

Latest News