PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब पुलिस फिर हुई दागदार, नशे के खेल में 2 पुलिसकर्मियों को किया गिरफ्तार कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी,

Punjab Police again tainted 2 policemen arrested in drug game preparing for action on many policemen

PTB Big न्यूज़ फिल्लौर : दो सप्ताह पहले पंजाब पुलिस अकादमी फिल्लौर में तैनात एक कर्मचारी नशे की ओवरडोज के चलते वह कोमा में चला गया था। इसके बाद से पूरे मामले का राजफाश हुआ कि अकादमी में क्या चल रहा है। अब छह और पुलिस कर्मचारियों पर कारवाई की तैयारी की जा रही है।

पंजाब पुलिस अकादमी में सालों से चल रहे नशे के खेल में शामिल रहने वाले दो कर्मचारियों को गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को उन्हें जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही अकादमी में नशे के खेल को लेकर की गई जांच की रिपोर्ट भी उच्च अधिकारियों के पास पहुंच गई है।

रिपोर्ट में इस बात को अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि अकादमी में नशे का कारोबार चल रहा था और कई पुलिसवाले उसके चलते नशे की गिरफ्त में आ गए। इसके बाद रिपोर्ट के अनुसार छह और पुलिस कर्मचारियों पर नशे के गोरखधंधे में शामिल होने के मामले में कारवाई की तैयारी की जा रही है। रिपोर्ट की कापी डीजीपी, डीआईजी व एसएसपी को भेजी गई है।

दो सप्ताह पहले अकादमी में तैनात एक कर्मचारी नशे की ओवरडोज के चलते वह कोमा में चला गया था। इसके बाद से पूरे मामले का राजफाश हुआ कि अकादमी में क्या चल रहा है। मामले की जानकारी जब उच्चाधिकारियों को हुई तो उन्हें जांच करवाई। अस्पताल में उक्त कर्मचारी का इलाज कर रहे डाक्टरों ने अधिकारियों को बताया कि उसने इतने इजेक्शन लगाए हैं कि उसकी कोई नस नहीं बची है जो खराब न हो गई है।

शरीर में नशीले इंजेक्शनों के निशान देखकर अधिकारियों के भी होश उड़ गए। आम नशेड़ियों को सुधारकर मुख्य धारा में लाने की लडाई लड़ रही पंजाब पुलिस के अधिकारियों के लिए यह हकीकत देखना किसी अजूबे से कम नहीं था। नतीजतन पूरे मामले की जांच करवाई गई और मंगलवार को अकादमी में नशे का कारोबार करने वाले सीनियर इंस्ट्रक्टर शक्ति कुमार व जय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इन्हें आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है।

शक्ति कुमार व जय कुमार अपने नेटवर्क के जरिए अकाडमी के पुलिसकर्मचारियों को पहले नशे की लत लगाते थे। उसके बाद जब उनके पास पैसे नहीं होते थे नशे के लिए तो उन्हें विभिन्न माध्यमों से कर्ज दिलवा देते थे। एक सिपाही ने जांच टीम को बताया कि उसके ऊपर 12 लाख का कर्ज नशे की लत लगाकर चढ़वा दिया गया है। उसी के बयान के आधार पर जांच टीम ने सारी जांच की है।

अकादमी में तैनात सभी कर्मचारियों का डोप टेस्ट हो सकता है। इसे लेकर जांच करने वाली टीम ने रिपोर्ट में भी सिफारिश की है। यहां कई सालों से नशे का कारोबार उक्त आरोपितों की तरफ से किया जा रहा था। इन्होंने कितने कर्मियों को नशे की लत लगाई है इसका पता सभी के डोप टेस्ट करवाने के बाद ही पता चलेगा।