PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले में 2 डायरेक्टरस को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

punjab two directors who cheated people name sending them abroad were arrested punjab immigration company was opened chandigarh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां के सेक्टर-47 C स्थित SCO नं-105 में यूनिवर्सल ट्रैवल इमीग्रेशन कंपनी खोलकर लोगों से ठगी करने वाले दोनों डायरेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान तेजिंदर कुमार उर्फ गौरव और मेजर सिंह उर्फ अनिल कुलकर्णी के तौर पर हुई है।

दोनों आरोपितों की निशानदेही पर 27 पासपोर्ट, कंपनी की 3 कैश बुक रसीद, एक लैपटाप, एक मोबाइल फोन, 6 चेक बुक सहित एक कैश स्वैप मशीन बरामद हुई है। 25 अप्रैल 2022 को मामले में भूपिंदर सिंह, अमर सिंह, मेहर सिंह, बलजीत सिंह, नरिंदर कुमार, मनीष कुमार, निर्मल सिंह, मेवा लाल, हरभेज सिंह सहित अन्य ने शिकायत दी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि यूनिवर्सल ट्रैवल इमीग्रेशन कंपनी के अनिल कुलकर्णी और तेजिंदर ने सभी का तंजानिया में वीजा लगाने के नाम पर 6 लाख 95 हजार रुपये जमा करवा लिया। प्रति व्यक्ति ने 8 हजार 500 रुपये जमा किया था, लेकिन तय समय पर वीजा नहीं देने के बाद आरोपितों ने पैसा वापस नहीं किया। जिनकी शिकायत पुलिस में करने के बाद कंपनी बंद कर फरार हो गए।

शिकायत के आधार पर डीएसपी चरणजीत सिंह के निर्देशानुसार सेक्टर-31 थाना प्रभारी रंजीत सिंह के सुपरविजन में एएसआइ सुरजीत सिंह, एसआइ परमजीत सिंह, एएसआइ शंभू नाथ, कांस्टेबल नवीन कुमार, जगजीत सिंह की टीम गठित की गई। आरोपित तेजिंदर कुमार को मोहाली और अनिल कुलकर्णी को अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया।