PTB Crime News अमृतसर : जिला अमृतर में उस समय सनसनी फैल गई, जब तेजधार हथियार के साथ एक नौजवान की गर्दन पर वार कर उसका कत्ल कर दिया। कत्ल के मामले में थाना सी-डीविजन की पुलिस ने जैश उर्फ दर्शन, अनिल चौधरी निवासी नासिक महाराष्ट्र को गिरफ़्तार कर लिया है।
घटना की जानकारी देते हुए शंकर दास ने बताया की वह चाटीविंड चौक स्थित बाग़ आया था, जहां गेट पर वह बलकार सिंह के साथ बातें कर रहा था। आरोपी मनु नामक नौजवान के साथ लड़ाई करता हुआ बाहर आ रहा था, जिसको देख कर वह बचाव के लिए गए। गुस्से में आए आरोपी ने मनु की गर्दन पर तेजधार हथियारों के साथ वार कर दिया और वह ख़ून से लथपथ होकर नीचे गिर गया।
मौके पर इकठ्ठा हुए लोगों ने आरोपियों को काबू करके इस घटना की सूचना पुलिस को दी। लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। मनु को जब घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।








































