PTB Crime न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर में लॉ एन आर्डर की स्थिति दिन-प्रतिदिन बद से बदतर होती दिखाई दे रही है। आए दिन ही अमृतसर में लूटपाट की वारदातों सामने आ रही हैं। आए दिन ही बेखौफ लुटेरे लूट की बड़ी वारदातों को अंजाम देते भी दिखाई देते हैं। अगर दूसरी तरफ अमृतसर पुलिस कमिश्नर की बात करें तो उनका कहना है कि पुलिस की तरफ से हर समय पर अमृतसर में जगह-जगह पर नाकेबन्दी कर लुटेरों व शकी व्यक्तियों पर नजर टिकाए हुई है,
लेकिन पुलिस के इन वायदों की तब हवा निकलती दिखाई दी जब बीती रात अमृतसर के माल रोड पर एक लूट की वारदात को कुछ नौजवानों ने अंजाम दिया। जानकारी देते पीड़ित परिवार ने बताया कि वह उनका घर माल रोड पर है और वह सर्विस क्लब से बीती रात अपने घर को आ रहे थे तो पीछे से एक कार में सवार पांच नौजवानों ने पति-पत्नी को उनके ही घर के बाहर रोक कर वारदात को अंजाम दिया।
उन्होंने कहा कि लुटेरों ने उन पर पिस्तौल तान दी थी और डर के मारे पति-पत्नी ने सोने की चेन, कड़े, अंगूठियां, कंगन व पर्स आदि सब कुछ लुटेरों को दे दिया जिसके बाद लुटेरे फरार हो गए। फिर उन्होंने इसकी जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन में दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जांच में जुट गई।
दूसरी तरफ पुलिस आधिकारियों का कहना है कि लूट होने की सूचना उनको अग्रवाल परिवार की तरफ से दी गई जिसके बाद वह यहां पहुंचे हैं और नजदीकी CCTV कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।








































