PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

इस स्थान पर पहुंच रहे हैं 10 जून को राष्ट्रपति व 16 जून को प्रधानमंत्री,

himachal pradesh president of india on june 10 and the pm Modi will come in dharamshala 16 june PTB Big News

PTB Big न्यूज़ धर्मशाला : आगामी जून माह में धर्मशाला पर प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर की नजर रहेगी। यहां देश की 2 प्रमुख हस्तियों के कार्यक्रमों के अलावा नॉर्थ जोन की बैठकें भी प्रस्तावित हैं। धर्मशाला में अगले माह राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का रात्रि ठहराव भी रहेगा, ऐसे में धर्मशाला में सुरक्षा एजैंसियों ने भी डेरा जमाया हुआ है और विभिन्न गतिविधियों पर नजर बनाए हुई हैं।

अगले माह में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 10 जून को धर्मशाला में पहुंचेंगे। राष्ट्रपति इस दिन शाम को 5 से 6 बजे तक कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद उनका रात्रि ठहराव धर्मशाला के सर्किट हाऊस में होगा। इसके अगले दिन राष्ट्रपति धर्मशाला से प्रस्थान करेंगे।

देश में पहली बार होने जा रही मुख्य सचिवों की काॅन्फ्रैंस का आयोजन भी धर्मशाला में ही हो रहा है। यह कार्यक्रम 16 व 17 जून को होगा, इसमें 16 जून सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्मशाला पहुंचेंगे। इस दिन कांफ्रैंस में भाग लेने के बाद पीएम का रात्रि ठहराव धर्मशाला के सर्किट हाऊस में ही होगा।

इसके अगले दिन 17 जून को पीएम काॅन्फ्रैंस की समाप्ति के बाद धर्मशाला से प्रस्थान करेंगे। इसके अलावा जून माह में ही मुख्य सचिवों की बैठकों के बाद नॉर्थ जोन की विभिन्न बैठकें भी धर्मशाला में ही प्रस्तावित हैं। हालांकि अभी तक भारत सरकार की ओर से जिला प्रशासन को इस बारे पुष्टि नहीं की है, लेकिन जिला प्रशासन इन बैठकों के आयोजन को लेकर तैयारी कर रहा है।