PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के परिवहन मंत्री की बड़ी कार्रवाई, इस RTA अफसर को किया सस्पेंड, जाने पूरा मामला,

punjab transport minister took big action bathindas rta suspended

PTB Big News चंडीगढ़ : पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निजी बस आपरेटरों को मंजूरी से ज्यादा परमिट देने के मामले में बठिंडा के आरटीए सचिव बलविदर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि यह कार्रवाई बस परमिट जारी करने के मामले में हुई है। कांग्रेस सरकार के समय निजी बस ऑपरेटरों को ज्यादा परमिट जारी करने का मामला है जिसको लेकर कुछ दिन पहले ही परिवहन मंत्री ने दौरा किया था।

जानकारी के लिए बता दें कि सोमवार को परिवहन मंत्री लालजीत सिंह ने आरटीए कार्यालय में अचानक दबिश दी थी। करीब एक घंटे तक कार्यालय में बैठकर सभी बसों के परमिट चेक किए। वहीं जो खामियां मिलीं, उनके लिए उन्होंने आरटीए समेत कार्यालय के बाकी अधिकारियों को फटकार भी लगाई।

वहीं परमिट चेकिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए राज्य परिवहन मंत्री लालजीत सिंह ने कहा कि राज्य में पहली सरकारों के समय से निजी बस ऑपरेटर हमेशा धक्केशाही करते आ रहे थे और आरटीए कार्यालय में प्राइवेट बस ऑपरेटर का ही कब्जा था। प्राइवेट बस ऑपरेटर को उन्होंने सीधी चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने अपनी धक्केशाही बंद नहीं की तो कार्रवाई की जाएगी।

आगे परिवहन मंत्री ने बताया कि, राज्य के सभी आरटीए कार्यालयों में आम जनता का काम पहले किया जाएगा। इसके अलावा किसी एजेंट को आरटीए कार्यालय में अनुमति नहीं है। कुछ प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने अपनी मांगों को लेकर उन्हें मांग पत्र भी दिया है। जिस पर विचार किया जाएगा।