PTB Big न्यूज़ जम्मू-कश्मीर : जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले के सेडो इलाके में गाड़ी के अंदर धमाका हुआ है. इस धमाके में सेना के 3 जवान घायल हो गए हैं जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले पर कश्मीर के आजीपी का कहना है कि एक प्राइवेट वाहन में धमाका हुआ है जिसमें 3 जवान घायल हो गए हैं और जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
उन्होंने कहा कि अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है कि ये धमाका ग्रेनेड या गाड़ी के अंदर पहले से ही आईईडी लगाया हुआ था या फिर बैटरी की खराबी की वजह हुआ है. फिलहाल जांच चल रही है. आशंका जताई जा रही है कि इस गाड़ी में पहले से ही आईईडी प्लांट किया गया था. हालांकि छानबीन चल रही है और बैटरी के साथ छेड़छाड़ की भी जांच हो रही है.



































