PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर के साथ लगते शहर में पत्नी को दी पति ने रूंह कंपा देने वाली दर्दनाक मौत, फैली सनसनी,

video viral husband murder to wife kapurthala Punjab

PTB Crime न्यूज़ कपूरथला : पंजाब के जिला कपूरथला से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है । जहां के सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में उपचाराधीन एक महिला का उसके पति ने बेरहमी से कत्ल कर दिया। यह सारी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। दिल दहला देने वाली इस वारदात की वीडियो भी वायरल हो रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पति अपनी पत्नी पर शक करता था। इसी के चलते उसने अपनी पत्नी के मुंह को दबा कर मार दिया, हालांकि महिला ने 4 दिन पहले ही लड़के को जन्म दिया था। घटना के बाद सिविल अस्पताल की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

जानकारी के अनुसार कपूरथला के सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में 1जून को महिला बलजिन्दर कौर (24) पत्नी मनजीत सिंह निवासी गांव केसरपुर को भर्ती करवाया गया था। इसके बाद सिजेरियन ऑप्रेशन करके महिला ने लड़के को जन्म दिया है। सूत्रों अनुसार उक्त दंपत्ति का कुछ साल पहले ही प्रेम विवाह हुआ था और उनका एक बेटा भी है।

वहीं मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस के अधिकारीयों ने बताया कि सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड के प्राईवेट कमरा-4 में शनिवार करीब 6 बजे मनजीत सिंह ने अपनी पत्नी का गला और मुंह दबा कर कत्ल कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि मुलजिम मनजीत सिंह अपनी पत्नी पर शक करता था। इसी कारण उस ने पत्नी का बेरहमी के साथ कत्ल किया है।