PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

एशियाई खेलों के दोहरे स्वर्ण पदक विजेता हरि चंद का 69 वर्ष की आयु में निधन, CM भगवंत मान ने जताया शोक,

Asian Games double gold medalist Hari Chand dies at 69

PTB Shocking न्यूज़ चंडीगढ़ : एशियाई खेलों के दोहरे स्वर्ण पदक विजेता हरि चंद का 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। हरि चंद ने 1978 के एशियाई खेलों में दो स्वर्ण पदक जीते थे। उन्होंने 1976 और 1980 के ओलंपिक में हिस्सा लिया था। उनके निधन पर सीएम भगवंत मान और पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शोक जताया है।

वड़िंग ने कहा कि भारत के ओलंपियन हरि चंद जी के निधन की खबर से दुखी हूं। होशियारपुर के गांव घोरेवाल के रहने वाले हरि चंद ने 1978 एशियाई खेलों में दो स्वर्ण पदक (5000 मीटर और 10000 मीटर) जीतकर विश्व स्तर पर भारत को गौरवान्वित किया। उनकी आत्मा को शांति मिले।

आम आदमी पार्टी ने भी हरिचंद के निधन पर शोक जताया। पार्टी ने कहा कि भारत को एशियाई खेलों में अपने खेल के लिए प्रसिद्ध करने वाले दोहरे स्वर्ण पदक विजेता होशियारपुर जिले के भारतीय ओलंपियन हरि चंद के निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। हरि चंद अपने खेल के लिए हमेशा याद किए जाएंगे और हमारी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे।