PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर में कांग्रेस का ईडी दफ्तर पर धरना प्रदर्शन, राजा वड़िंग सहित सभी धरने पर बैठे, लगा भारी जाम

congress leaders protest in front of enforcement directorate office jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के नोटिस से भड़की कांग्रेस ने सोमवार को जालंधर स्थित इंफोर्समेंट डायरेक्टरेट के दफ्तर पर धरना शुरू कर दिया है। ईडी दफ्तर पर धरने का नेतृत्व पंजाब कांग्रेसन अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशू कर रहे हैं। धरने को संबोधित करते हुए राजा वडिंग ने कहा कि ईडी अब भाजपा की इलेक्शन मैनेजमेंट एजेंसी बन गई है।

विरोध प्रदर्शन में सुखविंदर सिंह कोटली पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, मेयर जगदीश राज राजा, शाहकोट के विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, जालंधर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराज ठाकुर, दर्शन सिंह टाहली, सीनियर नेता मनमोहन सिंह मोहना, डा. जसलीन सेठी धरने में पहुंचे हैं। महानगर के कई पार्षद भी धरने में शामिल हैं।

एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को नोटिस भेजा हुआ है और इसमें राहुल गांधी को आज पेश होना है। कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे और आरोप लगा रहे थे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महत्वपूर्ण एजेंसी का राजनीतिकरण कर दिया है और अपने राजनीतिक हित पूरे करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।

विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने कहा कि बदले की राजनीति देश के लिए ठीक नहीं है और भारतीय जनता पार्टी को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी । कांग्रेस के धरने के मद्देनजर एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट दफ्तर तक पहुंचकर सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं और भारी गिनती में सुरक्षा बल तैनात हैं। इस वजह से संविधान चौक कूल रोड और बस स्टैंड से जुड़े रास्तों पर ट्रैफिक बुरी तरह से प्रभावित है और लोगों को आवाजाही में मुश्किल आ रही है।