PTB Big न्यूज़ हरियाणा : हरियाणा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को पैरोल दी गई है / रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को जेल विभाग की ओर से पैरोल दी गई है / शुक्रवार सुबह रामरहीम जेल से बाहर लाया गया है और भारी सुऱक्षा के बीच राम रहीम को जेल से निकाला गया है / बताया जा रहा है कि वह पैरोल अवधि के दौरान यूपी के बागपत आश्रम में रहेगा /
यह आश्रम बागपत के गांव बरनावा में स्थित है और यहीं राम रहीम का डेरा होगा / हरियाणा सरकार की ओर से रामरहीम को एक महीने की पैरोल दी गई है / इससे पहले, हरियाणा सरकार ने फरवरी में राम रहीम की 21 दिन की पैरोल दी थी / इस दौरान सरकार ने राम रहीम की जान का खतरा बताते हुए उसे जेड प्लस की सुरक्षा मुहैया करवाई थी / फरलो के दौरान राम रहीम ज्यादातर समय अपने गुरुग्राम स्थित आश्रम में ही रहा था /
राम रहीम को CBI की विशेष कोर्ट ने 2 साध्वियों से यौन उत्पीड़न के मामले में 25 अगस्त 2017 को सजा सुनाई थी / पंचकूला में हिंसा के बाद राम रहीम को सुनारिया जेल में भेजा गया था / तभी से वह जेल में बंद है. इसके बाद उसे पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में भी सजा सुनाई गई थी /
आपको यह भी बता दें कि राम रहीम को अब तक कई बार जेल से बाहर आ चुका है, पिछले साल 12 मई 2021 को डेरा प्रमुख को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया था / उस दौरान राम रहीम को 48 घंटे की पैरोल मिली थी / उसने गुरुग्राम में अपनी बीमार मां से मुलाकात की थी / इसके बाद 3 जून 2021 को जांच के लिए दोबारा PGI MS लाया गया था, साथ ही 6 जून को इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी में भर्ती किया गया था /








































