PTB News

Latest news
भारत और दुनिया भर के हज़ारों छात्रों ने 'फ्रेशमैन इंडक्शन 2026' के साथ एलपीयू में अपने सफ़र की शुरुआ... जीएनडीयू परीक्षा में एम.एससी. फिजिक्स की छात्रा राजदीप कौर ने हासिल किया दूसरा स्थान, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में उत्साह से मनाया गया रक्षाबंधन, अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, कैबिनेट मंत्री के ड्राइवर ने बेटे को Donkey Route से भेजा अमेरिका, Travel Agent ने किया लाखों का फ्र... Jalandhar : लेक्चरर की हत्या मामले में फरार पति व सास को किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के पति ने किया बड़... दिल दहला देने वाली वारदात, रिश्तेदारों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को मारी गो*ली बड़ी ख़बर : Trump सरकार ने दुनियाभर में अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर लगाई रोक ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने फिर रचा इतिहास, जिला स्तरीय बास्केटबॉल मुकाबले में दूसरी बार स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र वॉलीबॉल मुकाबलों में बने डिस्ट्रिक्ट चैंपियन,

दिल्ली की तरफ जाने वालों के लिए बड़ी ख़बर, Agnipath Scheme को लेकर दिल्ली तक पहुंचा बवाल,

people protests against centre agneepath scheme all over the country see updates delhi

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : चार साल की अवधि के लिए लगभग 45-50,000 युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल करने की केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में विरोध हो रहा है। विभिन्न समूह इस योजना का अलग-अलग तरीके से विरोध कर रहे हैं। कहीं छात्रसंघ के नेता सड़कों पर उतर आए हैं तो कहीं ट्रेन में आग लगा दी गई है।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण जाम लगा हुआ है। पुलिस के आला अधिकारी छात्रों को समझाने में लगे हुए हैं। एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट पर वाहनों को रोका गया है। नोएडा एक्सप्रेस-वे पर भी भीषण जाम लगा है। पुलिस को उपद्रवियों ने खदेड़ा है। चार बसों को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया था।

हरियाणा रोडवेज की बस में भी तोड़फोड़ की थी। पुलिस अधिकारियों सहित थाना पुलिस की गाड़ियों में भी अताताइयों ने हमला बोला था। एएसपी मौके पर पहुंच रहे हैं, इस बीच टप्पल में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। दिल्ली में प्रदर्शन के कारण खराब हुए माहौल को देखते हुए एहतियातन दिल्ली गेट, जामा मस्जिद और आईटीओ मेट्रो स्टेशन के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने इसकी जानकारी दी है। छात्र-युवा संघर्ष समिति अग्निपथ योजना का विरोध कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि इस योजना को वापस लिया जाए। अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेस वे पर कई गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए दो रोडवेज की गाड़ियों में आग लगा दी गई एक गाड़ी को पुलिस ने बचा लिया दूसरी जलकर राख हो गई। उपद्रवियों ने अबतक कुल चार गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है।

पुलिस के लाठीचार्ज के बाद नाराज छात्रों ने पुलिस पर पथराव कर दिया है। पथराव में कई पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं। हालात काबू से बाहर हो गए हैं। अलीगढ़ में अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती प्रक्रिया की घोषणा के विरोध में दूसरे दिन भी प्रदर्शन हुआ। थाना टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर अभ्यर्थियों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस फोर्स मौके पर प्रदर्शनकारियों को समझाने बुझाने में जुटी हई है।

उत्तराखंड के हल्द्वानी में अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवकों पर पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू की तो भगदड़ मच गई। इस बीच लाठीचार्ज से बचने के लिए कई युवक नहर में कूद गए। हल्द्वानी के साथ ही टनकपुर में भी युवाओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। दिल्ली के आईटीओ में युवाओं ने अग्नीपथ योजना के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब 25 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।