PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

हिमाचल प्रदेश की तरफ जाने वालों के लिए बड़ी ख़बर, 5 दिन के लिए प्रशासन ने जारी किये आदेश,

himachal pradesh mandi breaking news hit and run mandi aut tunnel bike hit car 2 deaths suv driver arrested

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की एंट्री के लिए 24 घंटे का इंतजार करना होगा, हालांकि, प्रदेश भर में मंगलवार सुबह झमाझम बारिश देखने को मिली है / मंडी में जहां आज सुबह बादल बरसे हैं / वहीं, शिमला में सुबह घना अंधेरा छा गया और बारिश हुई / मौसम के बदलने से शिमला में विजिविल्टी भी कम हुई है /

मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि हिमाचल में 29 जून तक मॉनसून दाखिल होगा / इस बार हिमाचल में मॉनसून बीते साल के मुकाबले 15 दिन लेट हो गया है / बीते साल 13 जून को हिमाचल में मॉनसून दाखिल हुआ था / मंगलवार को मंडी के धर्मपुर, नैरचौक, बल्ह जैसे इलाकों में भारी बारिश हुई है / इसके अलावा, कुल्लू में बादल छाए हैं / यहां बारिश नहीं हुई है / कांगड़ा में भी जमकर पानी बरसा है /

लाहौल पुलिस के अनुसार, मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-003)सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है / दारचा-शिंकुला राजमार्ग छोटे वाहनों की आवाजाही हो रही है / कोक्सर लोसर काजा राजमार्ग (NH-505) सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है / उधर, पांगी किलाड़ राजमार्ग (SH-26) तिन्दी के पास भूसखलन होने के कारण बन्द हो गया था / अब सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुल गया है /

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में मानसून की तैयारियां शुरू कर दी हैं / डीसी शिमला आदित्य नेगी ने जिले के सभी एसडीएम के साथ मानसून की तैयारियों को लेकर वर्चुअल बैठक की / उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि भूस्खलन के संवेदनशील स्थान चिह्नित कर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करें, ताकि आपदा के समय पर्याप्त मात्रा में लेबर और मशीनरी उपलब्ध हो साथ ही सेब सीजन के मध्यनजर सड़कों और संपर्क मार्गों को दुरुस्त रखने के भी आदेश दिए हैं, ताकि समय पर बागवानों के उत्पाद फल मंडियों में पहुंच सकें /

हिमाचल में अगले पांच दिन तक प्रदेश भर में भारी बारिश की संभावना है / लाहौल स्पीति को छोड़कर 11 जिलों में जमकर बारिश होने का अनुमान लगाया गया है / इससे पहले सोमवार को शिमला के जुब्बड़हटी में 42 एमएम बारिश हुई है / धर्मशाला में भी बीती रात को बारिश हुई है / अगले पांच दिन तक प्रदेश में येलो अलर्ट रहेगा और तूफान और बारिश की संभावना है /