PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां के अधीन पड़ते मकसूदां सब्जी मंडी में जोरदार धमाका होने से सनसनी फैल गई है / सुबह-सुबह हुए जोरदार धमाके के कारण सब्जी की दुकान के शीशे टूट गए वहीं वहां लगे दरवाजे तक उखड़ गए, जबकि एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है /
यह धमाका मंडी मार्किट कमेटी के दफ्तर नजदीक स्थित 5 नंबर दुकान की बेसमैंट में हुआ / बताया जा रहा है कि दुकान में 3 सिलेंडर रखे हुए थे, जिसके पास एक व्यक्ति बीड़ी पी रहा था / सिलेंडर लीक होने की आशंका जताई जा रही है जिस माचिस जलाते ही सिलेंडर फट गया / इस धमाके में गुलशन नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है / वह सीरियस बताया जा रहा है / दुकान में 2 और सिलेंडर पड़े हुए थे /
सबसे हैरानी वाली बात तो यह है कि मार्किट कमेटी के दफ्तर नजदीक इस दुकन में 3-3 सिलेंडर रखने का क्या काम था / वही मकसूदां मंडी में सिर्फ सब्जी व फ्रूट की दुकानें ही खुल सकती है, लेकिन मंडी में आढ़ती व मार्किट कमेटी के कुछ अधिकारियों में चल रही धांधली के कारण अव्यवस्था चल रही है जो लगातार बढ़ रही है /








































